अरुण जेटली में फिर दिखेगा हाई-स्कोरिंग मुकाबला?

 नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेगी। दिल्ली की नजरें पंजाब का विजयरथ रोककर पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 की तरफ कदम बढ़ाने पर होगी। पंजाब ने अभी तक इस सीजन 6 मैच खेले हैं और वह एकमात्र ऐसी टीम रही है जिसने हार का मुंह नहीं देखा है। पंजाब ने 5 मैच जीते हैं वहीं केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। आईए एक नजर डीसी वर्सेस पीबीकेएस पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

DC vs PBKS पिच रिपोर्ट
दिल्ली की तपती गर्मी में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को जमकर पसीना बहाना होगा। मैच दिन का है तो तापमान 40 डिग्री के आसपास होगा, जो बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। दिल्ली वर्सेस पंजाब मैच अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, बाउंड्री का साइज थोड़ा अलग होगा, लेकिन फिर भी हाई-स्कोरिंग गेम होने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक दो मैच खेले गए हैं, दिल्ली ने एक मैच यहां चेज करते हुए जीता था, वहीं गुजरात के खिलाफ टीम मात्र एक रन से हारी थी। आज के मैच में टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर हो सकती है, ताकि उनके खिलाड़ी धूप से ज्यादातर समय बचे रहें।
अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 99
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 48 (48.48%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 50 (50.51%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 50 (50.51%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 48 (48.48%)

बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 1 (1.01%)

हाईएस्ट स्कोर- 278/3

लोएस्ट स्कोर- 66

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 205/0

एवरेज रन पर विकेट- 27.92

एवरेज रन पर ओवर- 8.63

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 170.34

DC vs PBKS हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस पंजाब किंग्स के हेड टू हेड में कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों की आईपीएल के इतिहास में कुल 34 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें दिल्ली और पंजाब दोनों ने 17-17 बार बाजी मारी है। आज देखना होगा कि कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब रहती है।

DC vs PBKS स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे

More From Author

राज्य में खाद संकट पर कृषि मंत्री का बयान, पंजीकृत रकबे के अनुसार सभी किसानों को मिलेगा पर्याप्त खाद

विकसित भारत की दिशा में कदम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.