Gwalior में बड़ा हादसा टला, बस में आग लगने पर पुलिस की सूझबूझ से 16 जिंदगियां सुरक्षित

ग्वालियर.

जयपुर से चलकर छतरपुर के बागेश्वर धाम जा रही एक वीडियो कोच बस टायर फटने के बाद आग की चपेट में आ गई। इस दौरान बस में सवार 16 यात्री नींद की आगोश में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से सभी की जान बच गई।
पुलिसकर्मियों ने तत्काल कांच तोड़कर अंदर सो रहे यात्रियों को बाहर निकाला।

घटना झांसी रोड थाने के पास की है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन जब तक अमला मौके पर पहुंचा, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

जयपुर से बागेश्वर धाम जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक एनएल 07 बी 0899 राजस्थान के जयपुर से छतरपुर के बागेश्वर धाम जा रही थी। बस शनिवार रात करीब नौ बजे जयपुर से रवाना हुई थी और रविवार तड़के ग्वालियर पहुंची। सुबह करीब पांच बजे नाका चंद्रवदनी पर इस बस से करीब 15 यात्री उतर गए थे। इसके बाद जैसे ही बस झांसी रोड थाने के सामने पहुंची, तेज आवाज के साथ बस का टायर फट गया और अचानक उसमें आग लग गई। जिस समय घटना हुई, उस समय बस में 16 यात्री सवार थे और अधिकांश यात्री सो रहे थे।

बस में आग लगने पर यात्रियों को हल्की दुर्गंध और धुआं महसूस हुआ। इसी बीच झांसी रोड थाना पुलिस के जवानों ने बस से आग की लपटें उठती देखीं, तो तत्काल यात्रियों को अलर्ट किया और कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। कई यात्रियों ने स्वयं भी खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

More From Author

Malhar से निकली प्राचीन विरासत, 2000 वर्ष पुराना ताम्रपत्र मिला; ज्ञान भारतम अभियान में बड़ी खोज

Indore में बदला मौसम, बारिश ने तोड़ी गर्मी की तपिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.