‘हिंदू त्योहारों पर कर्फ्यू, ममता सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं’, CM योगी ने किया ममता पर तीखा हमला

भाटपारा
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए मतदान आज थमने वाला है. ऐसे में बीजेपी, टीएमसी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां आज प्रचार में पूरा दमखम लगाने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ से लेकर ममता बनर्जी तक आज कई रैलियां और जनसभाएं करने वाले हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाटपारा से बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के समर्थन में जलेबी मैदान, कंकिनारा में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं अमित शाह आज कोलकाता के बेहला में रोड शो करने वाले हैं. जबकि ममता बनर्जी भवानीपुर में ही जमकर प्रचार करेंगी। 

23 अप्रैल को पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी. अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है. 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। 

 बाइक रैलियों पर कलकत्ता HC ने लगाई रोक
कलकत्ता हाई कोर्ट ने 29 अप्रैल को तय दूसरे चरण के मतदान के समापन तक 48 घंटों के लिए सामूहिक मोटरबाइक चलाने पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति दी है. इसका मतलब ये कि बाइक पर रैली भी नहीं निकाली जा सकेगी. जस्टिस शम्पा सरकार और जस्टिस अजय कुमार गुप्ता की बेंच ने बाइक सवारों को लेकर एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली चुनाव आयोग की याचिका में मामूली संशोधन किया है. कार्यवाही के दौरान, जस्टिस शम्पा सरकार ने आयोग के वकील को संबोधित करते हुए कहा, 'एकल पीठ के फैसले में क्या समस्या है? न्यायालय किसी व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं कर सकता.' हालांकि, न्यायालय ने बताया कि चुनाव से 48 घंटे पहले से मोटरसाइकिलों की सामूहिक सवारी की अनुमति नहीं होगी। 

सीएम योेगी का CM ममता पर हमला
योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'बंगाल की डेमोक्रेसी को बदला जा रहा है. यहां जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है. मां दुर्गा पूजा और मां दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति विसर्जन के शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है. लेकिन ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तारी की दावत कराती हैं.कोई भी हिंदू पर्व-त्योहार होने पर कर्फ्यू रहता है. सरेआम हत्या होती है. लव और लैंड जिहाद की घटनाएं घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन है। 

'TMC के गुंडे जगह-जगह…'
सीएम योगी ने कहा, 'आज राम नाम की गज है UP में. हरे रामा हरे कृष्णा. रामा रामा हरे हरे की गूंज है. लेकिन जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देने वाला है. मैं देख रहा था बड़ा बाजार में मैं गया था कोलकाता में TMC के गुंडों ने गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की विरासत की हवेली पर कब्जा करके वहां TMC के झंडे लगा दिए. माननीय न्यायालय के आदेश से वो फिर हटाए गए टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं. लेकिन 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझान के बाद अब उनमें भय पैदा हुआ है अब अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं. 4 मई को जब परिणाम आएगा टीएमसी के गुंडे कहीं ना कहीं आपके सड़कों पर पंक्चर बनाते हुए दिखाई देंगे।

हुगली में सीएम योगी ने भरी हुंकार
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुगली में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल अब टीएमसी से मुक्ति चाहता है. टीएमसी की राजनीति तुष्टिकरण पर टिकी है. टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं और घुसपैठ को बढ़ावा देते हैं. सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी रामनवमी पर भी प्रतिबंध लगा देती है।

टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला
टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ. वो अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी उनकी कार में तोड़फोड़ की गई. उन्होंने इस तोड़फोड़ में बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है.

TMC पर बरसे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैरकपुर में जनसभा के दौरान टीएमसी पर बरसते नजर आए. उन्होंने कहा, 'टीएमसी के पास बंगाल के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है. टीएमसी ने 15 साल का रिपोर्ट कार्ड नहीं बताया. उनके पास न विजन है और न कुछ करने की नीयत. टीएमसी के सिंडिकेट को हराना ही होगा. टीएमसी के राज में बम फैक्ट्रिया फल-फूल रही हैं.'

    योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर बंगाल में गुंडागर्दी के आरोप लगाए.
    उन्होंने कहा कि ममता को 'राम' के नारे से परेशानी होती है.
    योगी ने लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाओं पर चिंता जताई.
    उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के कार्यकर्ता चुनाव नतीजों के बाद डरेंगे.

टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया- CM 
उन्होंने ने कहा कि यूपी में गौ माता की रक्षा हो रही है और समाज को बांटने की कोशिशों पर रोक लगी है. उन्होंने 2017 से पहले के यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि तब गुंडागर्दी और दंगे आम थे, लेकिन अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘राम’ के नारे से उन्हें परेशानी होती है और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया है। 

CM ने आरोप लगाया कि बंगाल में सनातन परंपराओं की खुलकर बात नहीं होती, सड़कों पर नमाज होती है, जबकि दुर्गा विसर्जन पर पाबंदी लगाई जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन टीएमसी इस पर मौन है। 

 पीएम मोदी ने रोड शो को बताया 'तीर्थ यात्रा'
पीएम मोदी ने बंगाल में अपनी रैलियों और रोड शो को 'तीर्थ यात्रा' बताया. उन्होंने कहा, 'ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे हैं. इस चुनाव में एक अलग ही अनुभव कर रहा हूं. इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बावजूद मुझे बंगाल के चुनाव में जरा भी थकान महसूस नहीं हुई. मैं देखता था कि रोड शो एक स्थान पर खत्म होने के बाद भी बहुत आगे तक लोग कतार में लगे हैं. तो मैं दो पुरे उत्साह से फिर उनके बीच चला जाता था. हेलीपैड पर भी यही होता था. ये रोड शो मेरे लिए राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा. मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था तो संभवत इसलिए मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थी.'

 'बंगाल की दिशा बदलने वाली है…'
पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल की दिशा बदलने वाली है. उन्होंने कहा, बंगाल की इस धरती पर मैंने जो अनुभव किया है, उसे मैं अपने आप पर बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं. जहां तक नजर जा रही है, बस जनता ही जनता है. ऐसा लग रहा है जैसे पूरा बैरकपुर एक साथ बदलाव के लिए उठ खड़ा हुआ है.

More From Author

योगी का तंज: TMC के गुंडे 4 मई के बाद पंक्चर जोड़ते नजर आएंगे, बंगाल में उठा राजनीतिक तूफान

साई पल्लवी की हिंदी पर माफी से सोशल मीडिया में बवाल, कास्टिंग पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.