मेट्रो में नया बदलाव: राउंड ट्रिप टिकट पर अब मिलेगी खास छूट

भोपाल 

मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार यानी आज से टिकटिंग सिस्टम बदल गया । अब ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू होगा। टिकट के लिए लाइन में लगने की बजाय क्यूआर कोड स्कैन करके, मेट्रो रेल कारपोरेशन के मोबाइल ऐप से टिकट बुक करवा सकेंगे। हालांकि यात्रियों की संख्या काफी कम है, लेकिन कारपोरेशन को उम्मीद है कि लाइन बढ़ेगी तो यात्री संख्या भी बढ़ेगी।

आगामी समय में मेट्रो रेल आमजन के जीवन का एक अहम हिस्सा बन जाएगी। अभी एम्स से सुभाष नगर तक सात किमी लंबाई में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। दिन में ये करीब पांच घंटे रनिंग कर रही है। सुबह  11 बजे शुरू होकर शाम सवा चार बजे तक ये चल रही है। इस डिजिटल भुगतान प्रणाली को प्रोत्साहित करने के के लिए यात्रियों को विशेष रियायत भी दी जाएगी। मेट्रो रेल वॉलेट में जमा की गई राशि का उपयोग केवल मेट्रो टिकट खरीद के लिए ही किया जा सकेगा, यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

राउंड ट्रिप और समूह यात्रियों को सीधा लाभ

    राउंड ट्रिप यानि वापसी की टिकट भी एक साथ लेने पर कुल किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे उन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा जो एक ही दिन में आवागमन करते हैं।

    समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। समूह टिकट पर कुल किराए में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा एकल समूह टिकट पर है। इसमें न्यूनतम 8 व अधिकतम 40 यात्रियों का समूह तय किया है।

    मप्र मेट्रो रेल के ऐप वॉलेट को रिचार्ज करने पर आठ फीसदी से 15 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
साल 2030 तक पूरा होगा ‘ऑरेंज-ब्लू’ का काम

मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत भदभदा से रत्नागिरी मेट्रो लाइन में पहला स्लैब पिपलानी से जेके रोड के बीच डाला जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। करीब डेढ़ किमी का स्लैब बिछाया जाएगा। अगले दो से तीन माह में इसे पुल बोगदा तक लाया जाएगा। भदभदा से डिपो चौराहा तक भी पियर्स का काम तेजी से हो रहा है। यहां भी इस साल आखिर तक स्लैब का काम शुरू हो जाएगा। साल 2027 तक ब्लू लाइन का 80 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस तरह ऑरेंज लाइन में एम्स से सुभाष ब्रिज तक छह स्टेशनों का काम कर ट्रेन शुरू की, उसी तरह ब्लू लाइन में रत्नागिरी तिराहा से ऐशबाग तक ट्रेन शुरू करने का लक्ष्य है। बढ़ी नई समय सीमा के तहत 2030 तक ऑरेंज व ब्लू लाइन पर काम पूरा करना है। हालांकि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 2027-28 तक का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है।

More From Author

एशिया कप रोइंग में मध्यप्रदेश का जलवा, दिलजोत और पूनम ने 2 कांस्य पदक के साथ किया शानदार प्रदर्शन

AAP में बगावत, 7 बागी सांसदों की बीजेपी में शामिल होने की मंजूरी मिली सभापति से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.