लू से बचाव के लिए स्कूलों और अस्पतालों में खास इंतजाम, डीएम ने दिए आदेश

लखनऊ

 यूपी के कई जिले तप रहे हैं । पारा हाई है। भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते असर को देखते हुए शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक घंटे वाटर ब्रेक कराया जाए। बच्चों को धूप से बचाकर छायादार स्थानों पर बैठाया जाए और उनसे अनावश्यक शारीरिक कार्य न कराया जाए।

डीएम का मानना है कि लगातार बढ़ते तापमान का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ता है। ऐसे में स्कूलों में समय-समय पर पानी पिलाना, पर्याप्त छाया की व्यवस्था करना और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है। निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में शिक्षक बच्चों की सेहत पर नजर रखें और किसी बच्चे को चक्कर, घबराहट या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए।

सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। शेल्टर हाउस, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाए गए वाटर कूलर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है। पेट्रोल पंपों पर भी पेयजल और शौचालय की सुविधा सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अस्पतालों में तैयारी, दो-दो बेड रिजर्व किए गए
हीट वेव को देखते हुए जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो बेड आरक्षित किए जाएंगे। डॉक्टरों और स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लू लगने, डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी से पीड़ित मरीजों को तत्काल उपचार देने की व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ने पर रेफर सेवा भी सक्रिय रहेगी।

गोशालाओं में छाया और पानी पर दिया गया जोर
भीषण गर्मी से गोवंशों को बचाने के लिए गोशालाओं में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। शेड के पास टाट या बोरों के पर्दे लगाने और उन पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं को धूप से बचाने और नियमित पानी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

शाहजहांपुर में लू और उष्ण रात्रि की चेतावनी:
लू एवं उष्ण रात्रि चेतावनी आज भी शाहजहांपुर जिले के लिए है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शाहजहांपुर आदि जगहों पर आगामी दो दिनों का अलर्ट है।

More From Author

मुल्लांपुर में IPL मुकाबला: अजेय पंजाब किंग्स बनाम संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स

मन ही सबसे बड़ा शत्रु: प्रेमानंद महाराज की कथा से मिली जीवन की सीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.