रोहित शर्मा की वापसी और रणनीतिक बदलाव के साथ MI को SRH के खिलाफ बढ़त की उम्मीद

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। MI ने इस संस्करण अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच में टीम ने जीत दर्ज की है। SRH ने 8 मुकाबले खेले हैं। 5 मैच में उसे जीत और 3 मुकाबलों में उसे हार मिली है। आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

SRH के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी  
IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH को 10 मैच में जीत मिली है। MI ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे। दोनों मैच में MI ने जीत दर्ज की थी। पहले मैच में उसे 4 विकेट और दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत मिली थी। SRH की टीम आखिरी बार MI को IPL 2024 में हरा पाई थी।

रोहित शर्मा की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी
MI को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बड़ी हार मिली थी। ऐसे में टीम 2 बड़े बदलाव कर सकती है। विल जैक्स को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। रोहित शर्मा की भी वापसी हो सकती है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते नहीं खेल रहे थे। संभावित एकादश: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, केशव महाराज, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है SRH
SRH को अपने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 5 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। ईशान किशन ने पिछले मैच में 74 रन की पारी खेली थी। वह अपना शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
MI: दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, ट्रेंट बोल्ट और रघु शर्मा। SRH: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और ट्रैविस हेड।
कैसा है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज?

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। दूसरी ओर एक गेंदबाज के नजरिये से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है।

ऐसा रहेगा मुंबई का मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
तिलक ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.33 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। क्लासेन के बल्ले से पिछले 10 मैच में 167.71 की स्ट्राइक रेट से 478 रन निकले हैं। अभिषेक ने पिछले 10 मैचों में 49.56 की औसत से 446 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में गजनफर ने पिछले 5 मैच में 8.61 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं। मलिंगा ने पिछले 10 मैचों में 9.32 की इकॉनमी से 19 विकेट अपने नाम किए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
MI और SRH के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 29 अप्रैल को रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

More From Author

RR vs PBKS: राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को दी बैटिंग, मैच शुरू

रीवा से सूरत जा रही बस में आग, इंदौर-भोपाल हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.