राजस्थान में साइबर क्राइम और एंटी नारकोटिक्स के DSPs की नई पोस्टिंग

जयपुर

राजस्थान में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. बुधवार को प्रदेशभर में 52 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) को ट्रांसफर का आदेश थमा दिया गया है. पुलिस निरीक्षक के पद से पदोन्नत हुए 52 उप पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है. यह आदेश डीजीपी ऑफिस, जयपुर की तरफ से जारी किया गया है. डीजीपी ऑफिस के आदेश में कहा गया कि पुलिस निरीक्षक से पदोन्नत अधिकारियों का तत्काल प्रभाव ट्रांसफर और पोस्टिंग किया जाता है.

रामनिवास मीणा का साइबर क्राइम, अलवर की जिम्मेदारी
अजयकांत राठौड़ को पुलिस आयुक्तालय जयपुर से पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी), मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ, जयपुर लगाया गया है. वहीं, नरेन्द्र कुमार को उप पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा रामनिवास मीणा को अलवर में साइबर क्राइम के उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

नरपत सिंह ACB जयपुर में बने डिप्टी एसपी
रविन्द्र कुमार को उप पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में पोस्टिंग दी गई है. DSP के ट्रांसफर लिस्ट में नरपत सिंह चारण को जयपुर एसीबी में डिप्टी एसपी के पद पर लगाया गया है. वहीं, मुकेश शर्मा को भी राजस्थान पुलिस अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. महावीर सिंह यादव को उप पुलिस अधीक्षक,

एसओजी, जयपुर पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मदन लाल को प्रतापगढ़ जिले में साइबर क्राइम का डिप्टी एसपी बनाया गया है. इसके अशोक चौधरी को भी डिप्टी एसपी बनाकर जयपुर एसआईटी में भेजा गया है. आनंद कुमार को श्रीगंगानगर जिले में साइबर क्राइम में डिप्टी एसपी के पद पर ट्रांसफर हुआ है. बुद्धराम को बाड़मेर साइबर क्राइम, पुरुषोत्तम महरिया को भरतपुर जिले में साइबर क्राइम और निरंजन प्रताप सिंह को जालोर जिले में साइबर क्राइम का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

More From Author

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत, कई जगह ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनें प्रभावित

रीवा शहर में जल प्रदाय योजना एवं सीवरेज सिस्टम कार्यों की वृहद समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.