मई मासिक राशिफल: मेष से मीन तक कई राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

 साल 2026 का पांचवां यानी मई का महीना आज से शुरू हो गया है. ज्योतिषियों के मुताबिक, मई का महीना कई अहम व्रत, त्योहार और ग्रह गोचर लेकर आ रहा है. इस महीने की शुरुआत पूर्णिमा व्रत से होगी और अंत भी पूर्णिमा के साथ ही होगा. मई के इस महीने में बुद्ध पूर्णिमा, अपरा एकादशी, अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, गंगा दशहरा और पद्मिनी एकादशी जैसे व्रत त्योहार आएंगे. वहीं, इस महीने में कई बड़े ग्रह गोचर व चाल में बदलाव करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि मई का महीना किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी और सीनियर्स का सहयोग भी मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं.

ध्यान रखें: सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर दवाइयों का समय पर सेवन करें. गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.
उपाय: जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी पिलाएं या प्याऊ की व्यवस्था करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना आय और करियर के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी समय अच्छा है, खासकर ऑनलाइन काम में सफलता मिल सकती है.

ध्यान रखें: खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद न होने दें.
उपाय: हर शुक्रवार को मौसमी फल गरीबों को दान करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए मई का महीना नई संभावनाएं लेकर आएगा. इस समय आप अपनी स्किल और नॉलेज को बढ़ाने पर ध्यान दें, जिससे भविष्य में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है. करियर में स्थिरता बनी रहेगी और नए मौके भी मिल सकते हैं.

ध्यान रखें: खान-पान का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक दोस्तों के साथ समय बर्बाद करने से बचें.
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और सेवा करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना करियर में उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

ध्यान रखें: नकारात्मक सोच से दूर रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतें.
उपाय: ठंडे पानी का दान करें या सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था कराएं.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना धन लाभ और सफलता लेकर आएगा. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है.

ध्यान रखें: आलस्य से बचें और गुस्से में कोई बड़ा निर्णय न लें.
उपाय: रविवार के दिन गरीबों को फल दान करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ मिलने वाला रहेगा. करियर में स्थिरता आएगी और आपके प्रयास सफल होंगे. निवेश करने या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है.

ध्यान रखें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और कटु वाणी से बचें.
उपाय: बुधवार को हरे फल या हरी सब्जियां दान करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह महीना मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. छात्रों के लिए यह समय प्लानिंग करने का है, जिससे आगे सफलता मिल सके.

ध्यान रखें: पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करें और लंबी यात्रा से बचें.
उपाय: शुक्रवार के दिन गरीबों को फल दान करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े काम भी बन सकते हैं.

ध्यान रखें: गुस्से और विवाद से बचें और परिवार को समय दें.
उपाय: मंगलवार को ठंडा पानी दान करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मई का महीना शुभ संकेत दे रहा है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी.
ध्यान रखें: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लंबी दूरी की यात्रा से बचें.
उपाय: गुरुवार के दिन पीली खिचड़ी का दान करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह महीना सावधानी से काम लेने का है. मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. करियर पर फोकस बनाए रखें.

ध्यान रखें: सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें.
उपाय: शनिवार के दिन गरीबों को फल दान करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आय बढ़ाने और स्किल सुधारने का है. आपके प्रयास सफल होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

ध्यान रखें: खर्चों को कंट्रोल में रखें और सेहत के मामले में लापरवाही न करें.
उपाय: शनिवार के दिन शीतल जल का दान करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना करियर में प्रगति और नए अवसर लेकर आएगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा.

ध्यान रखें: खान-पान का ध्यान रखें और नकारात्मक सोच से दूर रहें.
उपाय: गुरुवार के दिन पीले फल दान करें.

More From Author

संगठन में शक्ति है, कलेक्टर का संदेश: पंचायतों की प्रगति के लिए समग्र प्रयास जरूरी

गौतम बुद्ध के संन्यास के बाद यशोधरा का जीवन, सादगी और धैर्य की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.