“गुजराती डपका कढ़ी रेसिपी: गर्मियों के लिए ठंडी और हेल्दी डिश”

गर्मियों के मौसम में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो आसानी से पच जाए और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करे. ऐसे में कढ़ी सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. दही से बनी कढ़ी शरीर को ठंडक देती है और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होती है.

आपने अब तक कई तरह की कढ़ी खाई होगी लेकिन क्या कभी गुजराती स्टाइल में बनने वाली डपका कढ़ी ट्राई किया है. यह कढ़ी खाने में काफी लाजवाब होती है और बनाने में भी आसान है. तो आइए जानते हैं कि गुजराती डपका कढ़ी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
डपका बनाने के लिए

1 कप पीली मूंग दाल
1 छोटा चम्मच अदरक हरी मिर्च पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच चीनी
1 चुटकी बेकिंग सोडा
1 बड़ा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

कढ़ी बनाने के लिए
1 कप  दही
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच जीरा
5–6 कढ़ी पत्ते
2–3 लौंग
1/2 छोटा चम्मच दालचीनी

डपका कढ़ी बनाते कैसे हैं?
    डपका कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले पीली मूंग दाल को अच्छे से धोकर 3–4 घंटे के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें. इसके बाद भीगी हुई दाल को पानी से निकालकर मिक्सर में पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
    अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें तेल, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, चीनी, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. डपका का घोल तैयार है, इसे अलग रख दें.
    अब दही को मथनी से अच्छे से फेंट लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर इसे छाछ जैसा पतला कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लौंग, दालचीनी, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ते डालकर तड़का लगाएं. फिर इसमें फेंटी हुई छाछ डालें और मीडियम गैस पर उबाल आने दें.
    जब छाछ उबलने लगे, तब डपका का तैयार घोल थोड़ा-थोड़ा करके कोफ्ते की तरह कढ़ी में डालें. इसे हल्के से मिक्स करें और लगभग 10 मिनट तक पकने दें, ताकि डपका अच्छे से पक जाए.
    अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, राई और मिर्च पाउडर डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालें और हल्के से मिला दें. आपकी टेस्टी डपका कढ़ी तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.

 

More From Author

“गर्मी में AC-कूलर और फ्रिज से जुड़े वास्तु नियम: गलत दिशा से हो सकता है धन और स्वास्थ्य पर असर”

एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्पना के तहत भोपाल में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.