परीक्षा के दबाव में बड़ा कदम: दौसा के छात्र की कोटा में हालत नाजुक

कोटा

कोटा में नीट स्टूडेंट पु्ष्‍पेंद्र प्रजापत‍ि ने नींद की अधिक गोलियां खाकर आत्महत्‍या का प्रयास क‍िया. गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. वह दौसा का रहने वाला है. छात्र ने 3 मई को नीट का एग्जाम दिया था. परिजनों का कहना है क‍ि कम नंबर आने का अंदेशा होगा, इसल‍िए सुसाइड की कोश‍िश की. कुन्हाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

चौथी बार दिया नीट का एग्जाम
पुष्पेंद्र प्रजापति के जीजा राहुल प्रजापति ने बताया कि पुष्पेंद्र ने चौथी बार नीट की परीक्षा दी है. इससे पहले उसका सिलेक्शन बीडीएस के लिए हो गया था, लेकिन कुछ विवाद होने के चलते इसने दोबारा से कोटा जाकर ऑनलाइन क्लास लेकर परीक्षा की तैयारी की, और एग्जाम दिया था. कम नंबर आने का अंदेशा रहा होगा, इसल‍िए ऐसा क‍िया. मकान मालिक को जैसे ही घटना का पता चला, उसने तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

3 मेडिकल स्टोर से खरीदी 50 गोलियां
छात्र के परिजन राहुल प्रजापति ने बताया कि जैसे ही हमें मकान मालिक से सूचना म‍िली. तुरंत दौसा से कोटा पहुंचे. मकान मालिक ने बताया कि उसने नींद की गोलियां अत्यधिक मात्रा में खा ली है. छात्रा से जो पूछताछ की, उसमें पता चला है कि 3 अलग-अलग मेडिकल स्टोर से इसने 50 टेबलेट खरीदी और सभी को खा लिया.

छोटा भाई भी कर रहा नीट की तैयारी
पुष्पेंद्र प्रजापति के पिता हरिराम चंडीगढ़ में फ्रूट्स का काम करते हैं. उनके दो बेटे हैं, पुष्पेंद्र बड़ा बेटा है, और छोटा बेटा जयपुर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है. पिता ने बताया कि फिलहाल उसने कोटा में कोई कोचिंग ज्वाइन नहीं कर रखी है. इससे पहले वह कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था.सूचना मिलते ही अस्पताल भी कुन्हाड़ी थाना पुलिस पहुंची, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

More From Author

सत्ता की जंग तेज: बंगाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं, अमित शाह को जिम्मेदारी

अब डुप्लीकेट वोटिंग पर लगेगी लगाम, AI से होगी मतदाताओं की पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.