मध्य प्रदेश में मौसम अलर्ट: डिंडौरी में ओले, 39 जिलों में बारिश की संभावना 8 मई तक

भोपाल 
एमपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों अगले 24 घंटे में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस बीच ग्वालियर में भी मौसम मंगलवार सुबह से ही बदला हुआ है. यहां झमाझम बारिश हुई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट हुई है. वहीं अगले 24 घंटे में ग्वालियर समेत चंबल अंचल के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

ग्वालियर में शुरू हुई बारिश 
ग्वालियर में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी. जिससे यहां गर्मी और उमस शुरू हो गई थी. लेकिन 9 बजे के बाद बादलों का मिजाज बदलना शुरू हो गया और यहां बारिश का दौर शुरू हो गया. बारिश के बाद तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रविवार के दिन तापमान 39 डिग्री तक चला गया था. वहीं मंगलवार की सुबह तापमान 24.8 डिग्री तक चला गया था. मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर चंबल में शाम तक और बारिश हो सकती है. यानि यहां आज दिन भर लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

 साल 2026 में मध्य प्रदेश वासियों के लिए मई की शुरुआत आंधी, बारिश और ओलों के साथ हुई है। यही कारण है कि, महीने की शुरुआत से ही यहां कहीं न कहीं गरज – चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को भी सूबे के बड़े इलाके में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है।

चक्रवात और दो ट्रफ लाइन से बदला मौसम
प्रदेश में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) एक्टिव है। वहीं, पास से दो ट्रफ भी गुजर रही हैं। इस वजह से कहीं ओले गिर रहे हैं तो तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। 8 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

राजधानी भोपाल में स्थित राज्य मौसम केंद्र ने प्रदेश के 39 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मुख्य रूप से जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में तेज हवाओं का असर ज्यादा दिखाई देने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में गर्मी
वहीं, प्रदेश के अंतर्गत आने वाले इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में जैसे इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, रतलाम और मंदसौर में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिसके चलते यहां यहां गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने भी संकेत दिए कि, सिस्टम के प्रभाव से देर शाम तक इनमें से कुछ क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है।

जहां थी सबसे ज्यादा गर्मी, वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान
सोमवार को प्रदेश में तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्वालियर में तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम था। दिलचस्प बात ये रही कि ग्वालियर, पचमढ़ी 36.4 डिग्री से भी ठंडा रहा। जबकि, खजुराहो में तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। बता दें कि, पिछले माह के आखिरी सप्ताह में भी खजुराहो ही वो क्षेत्र था, जहां प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही थी, लेकिन महज एक सप्ताह में ही ये प्रदेश का सबसे कम तापमान वाला क्षेत्र बन गया है।

कुछ शहरों में अब भी तेज गर्मी
आंधी-बारिश के बीच कई जिलों में गर्मी का असर अब भी बरकरार है। रायसेन में लगातार दूसरे दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खरगोन में 43 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, मंडला 41.9 डिग्री और नरसिंहपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

जानें मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। साथ ही, गरज-चमक रे साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

  

More From Author

‘बंगाल को भाजपा चाहिए थी, मिल गई’, महुआ मोइत्रा ने चुनाव नतीजों के बाद दिया बयान

इंदौर में 9-13 जून तक ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. ने दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.