जौनपुर में सबसे ज्यादा 1,00820 बुजुर्ग महिलाएं हो रहीं लाभान्वित

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना लाखों बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। प्रदेश सरकार वर्तमान में 29,23,364 बुजुर्ग महिलाओं को वृद्धापेंशन का लाभ दे रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं के लिए यह योजना जीवन का मजबूत सहारा साबित हो रही है। योगी सरकार में 1,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। डीबीटी के जरिए हर तिमाही 3,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं, नियमित पेंशन मिलने से न केवल उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि उनमें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है। 

पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही योजना

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। पेंशन की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और पात्र महिलाओं तक समय पर सहायता पहुंच रही है। योगी सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया में सबसे ज्यादा लाभार्थी

प्रदेश में जौनपुर जिला वृद्धावस्था पेंशन योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी जिला बनकर उभरा है। यहां 1,00,820 बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर आजमगढ़ है, जहां 86,166 महिलाओं को योजना से जोड़ा गया है। वहीं बलिया में 79,160 बुजुर्ग महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। पूर्वांचल के जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर लगातार पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि कोई जरूरतमंद महिला लाभ से वंचित न रहे।

महिलाओं के जीवन स्तर में दिख रहा सकारात्मक बदलाव

योगी सरकार में नियमित आर्थिक सहायता मिलने से बुजुर्ग महिलाओं को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योगी सरकार में 1,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। डीबीटी के जरिए हर तिमाही 3,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं, दवा, राशन और अन्य आवश्यक खर्चों में यह राशि काफी मददगार साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह योजना सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार बन रही है। वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं के मानसिक और सामाजिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इससे परिवारों में भी बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में गरीब, निराश्रित और जरूरतमंद वर्गों के लिए योजनाओं का दायरा बढ़ा रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना को सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

More From Author

राज्य आनंद संस्थान की आनंद सभा में मानवीय मूल्यों पर मंथन, शिक्षकों से सेतु बनने का आहवान

राज्यपाल के परिसहाय नरेन्द्र रावत को दी गई भाव भीनी विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.