‘धुरंधर’ यूनिवर्स अभी खत्म नहीं! ज्योति देशपांडे के बयान से ‘धुरंधर 3’ की चर्चा तेज

Aditya Dhar की Dhurandhar और Dhurandhar: The Revenge हिंदी सिनेमा के लिए गेम चेंजर साबित हुई. इन दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर से 3100 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की. 'धुरंधर' एक ही फिल्म होने वाली थी. मगर फिल्म लंबाई को देखते हुए मेकर्स ने इसे दो पार्ट में तोड़ने का फैसला किया. पब्लिक को लगा कि दोनों पार्ट्स आ चुके हैं. अब ये कहानी खत्म हो गई. मगर इस फिल्म की प्रोड्यूसर Jyoti Deshpande ने अचानक एक बड़ा खुलासा कर दिया. उनका कहना है कि ये कहानी अभी खत्म नहीं हुई.

बॉलीवुड हंगामा से हुई हालिया बातचीत में जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने 'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ के बारे में बात करते हुए कहा,

"धुरंधर के साथ अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज़ होगा. कुछ खास चीज़ है हमारे पास."

ज्योति देशपांडे ने ये तो नहीं बताया कि वो सरप्राइज़ क्या है. मगर इस चीज़ ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है. 'धुरंधर 2' की रिलीज़ के बाद से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि प्रोड्यूसर्स ने आदित्य धर से इस फ्रैंचाइज़ का तीसरा पार्ट बनाने की बात की है. अब ये आदित्य का फैसला होगा कि वो इस कहानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं. या इससे आगे बढ़ना चाहते हैं.  

मगर ज्योति के इस बयान ने 'धुरंधर 3' की खबरों को एक बार फिर हवा दे दी है. हालांकि पुख्ता तौर पर ये कह पाना कि वो जिस सरप्राइज़ की बात कर रही हैं, वो 'धुरंधर 3' ही हो, ये ज़रूरी नहीं है. हो सकता है मेकर्स फिल्म के किसी किरदार पर स्पिन-ऑफ फिल्म बना रहे हों. या फिल्म के उन हिस्सों को रिलीज़ करना चाहते हों, जिन्हें दोनों में से किसी फिल्म में जगह नहीं मिल पाई. मगर एक बात तो तय है कि ये जो कुछ भी है 'धुरंधर' यूनिवर्स का ही हिस्सा है.

'धुरंधर' फिल्म सीरीज ने हिंदी सिनेमा को कई मायनों में रिवॉल्यूशनाइज़ किया है. चाहे वो क्राफ्ट के लेवल पर हो, बॉक्स ऑफिस की बात हो, या फिर एक्टर्स की परफॉर्समेंस ही क्यों न हो. 'धुरंधर' ने देसी स्पाय फिल्मों का तो पूरा सिस्टम ही बदलकर धर दिया. इसी का नतीजा रहा कि इन दोनों फिल्मों ने दुनियाभर से 3100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. 'धुरंधर' ने देशभर से 840 करोड़ रुपए कमाए. वहीं 'धुरंधर 2' का इंडिया कलेक्शन 1100 करोड़ रुपए के पार रहा. 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के मामले में 'दंगल' के बाद भारत की दूसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है.

'धुरंधर' फिल्म फ्रैंचाइज़ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, दानिश पंडोर जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इन दोनों फिल्मों को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है.

More From Author

मौसम अलर्ट: उत्तर-पूर्वी एमपी के 6 जिलों में ओला, 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का खतरा

वैदेही चौधरी और जील देसाई क्वार्टर फाइनल में, भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.