RR कैम्प में नए मालिक का आगमन, ₹15 हजार करोड़ की डील और खिलाड़ियों से बातचीत

जयपुर
 उद्योगपति और राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल शुक्रवार को जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपनी टीम का प्रैक्टिस सेशन देखा. इस दौरान उनके बेटे भी उनके साथ मौजूद रहे. स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के मौजूदा मालिक मनोज बधाले भी उपस्थित रहे। 

प्रैक्टिस सेशन के दौरान लक्ष्मी निवास मित्तल ने रॉयल बॉक्स में खड़े होकर खिलाड़ियों की तैयारियों को करीब से देखा. टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से उन्होंने बातचीत भी की. आईपीएल के अहम मुकाबलों से पहले टीम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण नजर आया. स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच मित्तल की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। 

RR टीम ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया

हाल ही में लक्ष्मी निवास मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को करीब 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वैल्यूएशन पर खरीदा है. इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स की गिनती आईपीएल की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजियों में होने लगी है. जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया. टीम के कोचिंग स्टाफ ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से जुड़े अलग-अलग सत्र आयोजित किए। 

 भिड़ेगी रॉयल्स और जीटी: 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के विकेटकीपिंग कोच ने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए काफी अहम है. उन्होंने राजस्थान की टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को लेकर विशेष नीति बनाने की बात कही. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। 

यशस्वी से की लंबी बात
मित्तल परिवार के टीम के अभ्यास देखने और मिलने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य सहित परिवार के कुछ और लोग स्टैंड में पहुंचकर खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देख रहे हैं। इसके बाद बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े होकर एक-एक कर टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की।

इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लक्ष्मी मित्तल से लंबी बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कप्तान रियान पराग से भी बात की। रवींद्र जडेजा, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने भी उनसे मुलाकात की।

रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 की तीसरी तिमाही तक यह ट्रांजैक्शन पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद मित्तल परिवार के पास टीम की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे. बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा शेयरहोल्डर्स, जिनमें मनोज बदाले भी शामिल हैं, उनके पास रहेगी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो फोटोज  में लक्ष्मी मित्तल खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए. उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टाफ से भी मुलाकात की. वीडियो में मित्तल को खास तौर पर यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत करते देखा गया। 

कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मित्तल परिवार ने जायसवाल के साथ ज्यादा समय बिताया, जबकि कप्तान रियान पराग के साथ उनकी बातचीत  कम रही. हालांकि टीम कैम्प में माहौल काफी सकारात्मक नजर आया। 

राजस्थान रॉयल्स फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है. टीम ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में उसका प्रदर्शन थोड़ा लड़खड़ाया है. इसके बावजूद RR 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम है। 

अगर राजस्थान शनिवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर लेती है, तो टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान तक पहुंच सकती है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। 

जयपुर में रॉयल्स ने दो मुकाबले हारे हैं और पिछले दो मैचों में गेंदबाज मैच को पूरी तरह अपने पक्ष में नहीं कर पाए, जिस पर रॉयल्स के हेड कोच सांगक्कारा ने कहा कि ऐसा कुछ खास नहीं है. बात सिर्फ बेहतर तरीके से योजनाओं को लागू करने की है और उसके साथ अच्छी फील्डिंग करने की भी है। 

सांगाकारा ने कहा कि "मुझे लगा कि पिछले दो मैचों में हमने अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को बचाव के लिए अच्छा स्कोर दिया. गेंदबाजों ने अपनी पूरी कोशिश की. मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि हम थोड़े और स्मार्ट बनें, फील्डिंग में थोड़ा और बेहतर हों और अपनी योजनाओं को आक्रामक तरीके से लागू करें। 

हाल ही में खरीदी हिस्सेदारी
आईपीएल-2026 के बीच ही लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान प्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदी है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूणावाला भी शामिल हैं। इसके लिए इस ग्रुप ने 15.660 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। फ्रेंचाइजी के पुराने मालिक मनोज बादले भी टीम का हिस्सा हैं। इस ग्रुप ने पूरी रॉयल्स फ्रेंचाइजी को खरीद है जिसमें साउथ अफ्रीकी का एसए20 लीग की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स और कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल है।

More From Author

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘सुशासन तिहार’, किसानों और युवाओं के लिए विकास का महापर्व—दक्ष वैद्य साहू

13 जिलों में मौसम अलर्ट, प्रदेश में दो सिस्टम सक्रिय; कल से बढ़ेगी गर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.