इन पौधों को जरूर बनाएं अपने किचन गार्डन का हिस्सा

आपका किचन किसी खजाने से कम नहीं। यह वो जगह है जहां हर बीमारी का इलाज मिलता है और हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन। लेकिन अगर आप अपने किचन के गार्डन को और भी इफेक्टिव बनाएं तो आपका किचन भी किसी अलादीन के खजाने से कम भी नहीं होगा। जानिए कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आपको अपने किचन गार्डन जरूर शामिल करना चाहिए….

तुलसी:– तुलसी एक पारंपरिक पौधा है। तुलसी का महत्व हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा है। इस पौधे की आपको ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती। तुलसी एक औषधीय पौधा है जिससे आप ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

एलोवेरा:- एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसकी देखभाल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत-मशक्कत नहीं करनी पड़ती। इसे एक प्रॉपर जगह देकर आप उगा दें और पानी देते रहें। कुछ दिन बाद आप देखेंगी कि पौधा अपने आप अपनी जगह से फैलता जा रहा है

धनिया:- धनिया आपके खाने को एक नया स्वाद देता है। लगभग हर खाने में हाउसवाइव्स धनिए का इस्तेमाल जरूर करती हैं। ऐसे में ये साफ और स्वच्छ धनिया होना आपकी जरूरत होनी चाहिए। इसलिए कोशिश करें कि धनिया आप अपने किचन गार्डन में ही उगाएं।

पुदीना:- पाचन संबंधी दिक्कतों में पुदीना बहुत कारगर है। इसे एक बड़े गमले में उगाएं क्योंकि यह तेजी से फैलता है। ताजा पुदीना के पत्तों का इस्तेमाल आप चाय में, चटनी के रूप में और सब्जी को एक नया टेस्ट देने के लिए कर सकते हैं।

 

More From Author

बजाज समूह के 100 वर्ष पूरे: प्रधानमंत्री ने की उपलब्धियों और विरासत की तारीफ

सियासी हलचल तेज: अखिलेश के पहुंचते ही अपर्णा ने की अकेले में मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.