भोपाल में खुला इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ का नया शोरूम, ग्राहकों को मिलेगा प्रीमियम कलेक्शन

भोपाल

 पूर्वी भारत में साड़ियों के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड जिसे पिछले 54 सालों से विश्वसनीयता और कारीगरी के लिए जाना जाता है, ने भोपाल में पहले स्टोर के लॉन्च के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी में प्रवेश किया है। शॉप नंबर 1, अपर ग्राउंड फ्लोर, ई-3/52, एरिना कॉलोनी, 

10 नंबर मार्केट में 1600 वर्गफीट में फैला यह स्टोर ब्राण्ड की अवधारणा ‘भारत की साड़ियों’ को मध्य भारत के सबसे ज़्यादा सांस्कृतिक महत्व वाले शहरों में से एक में लेकर आया है तथा भारत की साडियों को देश में हर कोने तक पहुंचाने के अपने विज़न को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।, इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ के सीईओ श्री दर्शन दुधोरिया ने कहा, ‘‘साड़ी भारत की सबसे पुरानी सांस्कृतिक पहचान में से एक है, आज की नई पीढ़ी इसे अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक नए नज़रिए से देख रही है। इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ में, हम साड़ी को आधुनिक भारतीय महिला के लिए रोज़मर्रा का परिधान बनाना चाहते हैं, ताकि यह त्योहारों और खास मौकों की तरह ही रोज़ाना लिए भी उतनी ही ज़रूरी बन जाए। अपने प्लेटफॉर्म के ज़रिए, हम देश भर की महिलाओं तक ‘भारत की साड़ियां’ पहुंचा रहे हैं; हम आधुनिक रीटेल माहौल में प्रमाणित बुनाई वाली साड़ियों के साथ उपभोक्ताओं का भरोसा जीतते हैं। भोपाल में अपने पहले स्टोर के साथ, हम भारत की साड़ियों को देश के हर कोने तक पहुंचाने की अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही हम उन कारीगरों के प्रति भी समर्पित हैं, जो इस विरासत को बरक़रार रखे हुए हैं।’’

भोपाल स्टोर के लॉन्च के साथ इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ देश भर में अपने फुटप्रिन्ट को मजबूत बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है। ब्राण्ड न सिर्फ अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार कर रह है बल्कि भारत के द्वारा साड़ी की खोज और अनुभव के तरीके को भी नया आयाम दे रहा है। क्षेत्रीय कारीगरी, सांस्कृतिक स्टोरीटैलिंग एवं आधुनिक रीटेल के संयोजन द्वारा ब्राण्ड साड़ियों के लिए भारत का सबसे भरोसेमंद सिस्टम बनाने की दिशा में अग्रसर है। 

इंदौर, उज्जैन और जबलपुर के बाद, यह मध्य प्रदेश में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ का चौथा स्टोर है, इसके साथ ब्राण्ड ने राज्य के मुख्य सांस्कृतिक एवं कमर्शियल केन्द्रों में अपने फुटप्रिन्ट को और अधिक मजबूती से स्थापित कर लिया है। यह देश भर में ब्राण्ड का 68वां स्टोर है, जो भरोसेमंद, नेशनल साड़ी प्लेटफॉर्म के निर्माण की दिशा में इसके प्रयासों की पुष्टि करता है।

भोपाल का यह स्टोर भारत की टेक्सटाईल परम्परा का जश्न है। यहां मौजूद कलेक्शन बुनाई की समृद्ध परम्पराओं का संयोजन है जिसमें बंगाल के काव्यात्मक कांथा, बारीक कारीगरी से युक्त बालूचरी, टेक्सचर्ड मटका और टसर से लेकर, दक्षिण भारत की सदाबहार भव्यता से युक्त कांजीवरम, कांचीपुरम और अरनी सिल्क तक शामिल हैं। साथ ही, इसमें बनारसी, कतन बनारसी, इकत, बंधेज, पैठनी, गढ़वाल और उप्पाडा जैसी प्रतिष्ठित परंपराओं को भी शामिल किया गया है; इसके अलावा मध्य प्रदेश की अपनी चमक बिखेरती चंदेरी और माहेश्वरी साड़ियाँ भी मौजूद हैं। ये सभी कलेक्शन ‘भारत की साड़ियों’ की एक जीवंत झांकी प्रस्तुत करते हैं, जहाँ हर साड़ी अपने आप में एक कहानी, एक क्षेत्र और एक विरासत को समेटे हुए है।

60 से अधिक बुनकर समुदायों से 15000 से अधिक कलाकारों के नेटवर्क के साथ, इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ भारत के कारीगर समुदायों एवं आधुनिक उपभोक्ताओं के बीच के अंतर को दूर करता है तथा भरोसा, प्रमाणिकता एवं सुलभता को बनाए रखते हुए इस विरासत को आज के दौर के लिए प्रासंगिक बनाता है। भोपाल, एक ऐसा शहर जहाँ संस्कृति को केवल सहेजकर नहीं रखा जाता, बल्कि उसे जिया भी जाता है। ऐसे में शहर में विस्तार ब्राण्ड के लिए स्वाभाविक है। यह नया स्टोर आज की भारतीय महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो अपनी विरासत को महत्व देती हैं, और साड़ियों का चुनाव किसी खास मौके के लिए नहीं बल्कि अपनी रोज़मर्रा की पहचान के रूप में करती हैं।

More From Author

सीएम योगी के निर्देश पर सख्त,100 अस्पतालों का भुगतान रोका गया, 100 किए गए सस्पेंड

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला स्टेडियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.