फिर से दूल्हा बनने की खबरों में Hardik Pandya, महिका शर्मा संग शादी की तारीख को लेकर अटकलें

मुंबई 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं. हार्दिक अभी मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा को डेट रहे हैं. दोनों को अक्सर एक-साथ देखा जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक हार्दिक और महिका 22 मई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा सकते हैं। 

हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से 31 मई 2020 को लॉकडाउन के दौरान हुई थी. हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय नहीं चल पाई और 4 साल बाद ही अलग हो गए. जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया था. तलाक के बाद हार्दिक का कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ा, लेकिन अब फाइनली महिका शर्मा से शादी करने जा रहे हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या को नताशा एक बेटा हुआ जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है. तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में फेल रहे हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. हालांकि, पिछले दो मैचों में वह मैदान पर नहीं उतरे हैं. हार्दिक अभी चोटिल हैं और माना जा रहा है कि केकेआर के खिलाफ मैच में वह मैदान पर उतर सकते हैं. आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे,लेकिन लगातार दो सीजन में उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 

ऐसे में ये कहा जा रहा है कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद हार्दिक की न सिर्फ कप्तानी से बल्कि टीम से भी छुट्टी हो सकती है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. टीम को सीजन में अभी दो मैच और खेलने हैं. केकेआर के अलावा मुंबई की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन अपना आखिरी लीग मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। 

More From Author

पक्के घर का सपना हुआ पूरा, Vishnu Deo Sai ने लेमरू में हितग्राही के नए घर में कराया गृह प्रवेश

राज्यपाल रमेन डेका बोले – जल बचाओ, भूजल बढ़ाओ का संदेश लेकर आगे बढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.