केले को जल्दी खराब होने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू स्टोरेज टिप्स

 केला एक ऐसा फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. जब हमें इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है, तो अक्सर हम केला खाना पसंद करते हैं. यह नैचुरली मीठा होता है, इसलिए कई बार मीठा खाने की इच्छा होने पर भी लोग इसका सेवन कर लेते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि बाजार से केले खरीदकर घर लाने के बाद वे बहुत जल्दी सड़ने या काले पड़ने लगते हैं. कई बार तो केवल 1 से 2 दिन के अंदर ही केले खाने लायक नहीं बचते. अगर आप भी बार-बार इस समस्या का सामना करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप केलों को लंबे समय तक फ्रेश और खराब होने से बचाकर रख सकते हैं. तो चलिए इन आसान ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

केले को प्लास्टिक बैग में रखने की न करें गलती
अक्सर हम यह गलती करते हैं कि केले खरीदने के बाद उन्हें उसी प्लास्टिक के बैग में रख देते हैं. आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो बैग के अंदर गर्मी और मॉइस्चर बढ़ जाती है और इस वजह से केले काफी जल्दी सड़ने और पकने लग जाते हैं. केले को घर लाकर आपको उसे बैग से बाहर निकालकर खुले हुए जगह पर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उसे हवा लगती रहती है और वे लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं.

केले के डंठल को ढककर रखें
अगर आपकी नहीं पता है तो बता दें केले सबसे ज्यादा अपने डंठल वाले हिस्से से ही पकना शुरू होते हैं. अगर आप केले को लंबे समय तक फ्रेश और टेस्टी रखना चाहते हैं तो केले के ऊपरी हिस्से यानी कि डंठल को हमेशा ही एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से ढक कर रहें. जब आप ऐसा करते हैं तो उससे निकलने वाली गैस कम बाहर निकलती है और केले लंबे समय तक फ्रेश और खाने लायक भी बने हुए रहते हैं. इसे एक बेहद ही आसान लेकिन असरदार तरीका माना जाता है केलों को फ्रेश रखने का.

जान लें फ्रिज में रखने का सही तरीका
कुछ लोगों का यह मानना होता है कि केले के फ्रिज में अगर रख दिया जाए तो वे जल्दी खराब हो जाएंगे, लेकिन अगर आप सही तरीका अपनाकर उन्हें फ्रिज में रखें तो ये कभी भी खराब नहीं होंगे. अगर केले ज्यादा ही पक चुके हैं तो आप उन्हें बिना किसी टेंशन के फ्रिज में रख सकते हैं. हालांकि कई बार केले का छिलका काला पड़ सकता है लेकिन अंदर से यह काफी लंबे समय तक खाने लायक बना हुआ रहता है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि कच्चे केले को आप कभी भी फ्रिज के अंदर न रखें. अगर आप ऐसा करते हैं तो उनका पकना बंद हो जाता है.

दूसरे फलों से दूर रखें केले
अगर आप केले को लंबे समय तक फ्रेश और खाने लायक बनाकर रखना चाहते हैं तो आपको कभी भी उन्हें दूसरे फलों के साथ नहीं रखना चाहिए. ऐपल, आम और पपीते जैसे फल एक ऐसा गैस रिलीज करते हैं जो केलों को तेजी से पकाने लग जाते हैं. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप इन्हें दूसरे फलों के साथ रखने से बचें. इसके अलावा केलों को एक अलग टोकरी या फिर खुले स्टैंड में रखना बेस्ट होता है. जब आप ऐसा करते हैं तो वे काफी धीरे-धीरे पकते हैं और जल्दी खराब भी होते हैं.

More From Author

डिजिटल डिटॉक्स से घट सकता है तनाव, जानें स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके

Vishnu Deo Sai ने कोसला धाम में टेकें माथा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.