वास्तु शास्त्र: घर की सीढ़ियों पर क्यों नहीं बैठना चाहिए? जानें इसके पीछे की मान्यताएं और असर

हमारे वास्तु शास्त्र में घर की हर एक चीज का काफी खास महत्व बताया गया है. चाहे हमारे घर का मुख्य दरवाजा हो, किचन हो या फिर घर की सीढ़ियां ही क्यों न हों. जब आप इसमें बताया गए नियमों का सही से पालन करने लगते हैं तो आपकी जिंदगी काफी सुखद और समृद्धि से भरी हुई हो जाती है. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में परेशानियों के बढ़ने का भी खतरा रहता है. हमारे वास्तु शास्त्र में घर की सीढ़ियों को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं, जिनमें आपको इस सवाल का जवाब भी मिल जाता है कि आखिर आपको क्यों घर की सीढ़ियों पर नहीं बैठना चाहिए. आज हम आपको इसी सवाल का जवाब इस आर्टिकल में देने वाले हैं. जब आप इस आर्टिकल को पढ़ लेंगे तो दोबारा कभी भी घर की सीढ़ियों पर बैठने की गलती नहीं करेंगे.

सीढ़ियों पर बैठने से रुकती है पॉजिटिव एनर्जी
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में जो भी एनर्जी होती है वह लगातार एक जगह से दूर जगह घूमती रहती है. आपकी घर की सीढ़ियां ही इस एनर्जी के ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर जाने का रास्ता मानी जाती है. ऐसे में जब कोई भी आकर सीढ़ियों पर बैठ जाता है, तो वह एनर्जी के फ्लो में रुकावट बन जाता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप ऐसा करते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी घटने लगती है और साथ ही स्ट्रेस और बेचैनी बढ़ने लग जाती है.

फिनांशियल प्रॉब्लम्स से भी जोड़ा जाता है इसे
वास्तु शास्त्र में हमारी घर की सीढ़ियों को ही जीवन में तरक्की करने का और आगे बढ़ने का संकेत माना गया है. ऐसे में अगर आप घर की सीढ़ियों में बैठते हैं या फिर लंबे समय तक खड़ा रहते हैं, तो हो सकता है कि आपकी तरक्की में रुकावट आ जाए. मान्यताओं के अनुसार आपकी यह गलती पैसों से जुड़ी दिक्कतों को भी बढ़ा सकती है. कई बार इसकी वजह से आपको मेहनत का भी पूरा फल नहीं मिलता है.

परिवार के रिश्तों पर भी पड़ सकता है असर
आपके घर का माहौल कैसा है और वहां की एनर्जी कैसी है इस बात का असर पारिवारिक रिश्तों पर भी काफी गहरा पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की एनर्जी बैलेंस्ड न रहे, तो छोटी से छोटी बातों पर भी स्ट्रेस और झगड़े बढ़ने लग जाते हैं. इसके अलावा जब आप सीढ़ियों पर बैठे रहते हैं या फिर उसे गंदा करके रखते हैं तो पूरे घर का माहौल भारी लगने लगता है. कई बार इसकी वजह से परिवार में झगड़े और बहस भी बढ़ जाते हैं.

हेल्थ पर भी पड़ सकता है निगेटिव असर
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इसलिए भी घर की सीढ़ियों पर नहीं बैठना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा आपके घर में आने-जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार सीढ़ियों के आसपास धूल जमा हो जाती है, जिस वजह से इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है.

 

More From Author

वट सावित्री व्रत 2026: परिक्रमा के दौरान इस मंत्र से मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

DIOS ने जारी किए आदेश, आकस्मिक अनुमति के बिना शिक्षक नहीं जा सकेंगे बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.