बिना Seen हुए देखें WhatsApp Status, जानें 3 आसान और सुरक्षित तरीके

अगर आप कभी किसी का WhatsApp स्टेटस देखना चाहते हैं, लेकिन सामने वाले को इसकी भनक भी न लगे, तो इसके लिए कुछ आसान तरीके मौजूद हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp में ही कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप किसी का स्टेटस चुपचाप देख सकते हैं. आइए अब जानते हैं ऐसे 3 आसान तरीके, जिनसे आप बिना अपना नाम दिखाए किसी का स्टेटस देख सकते हैं.

पहला तरीका: Read Receipts बंद करें
    अपने फोन में WhatsApp खोलें.
    Android में ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें, जबकि iPhone में Settings में जाएं.
    अब Privacy वाले ऑप्शन पर जाएं.
    यहां जाकर Read Receipts को बंद कर दें.
    इसके बाद आप आराम से सामने वाले का स्टेटस देख सकते हैं, और उसे पता भी नहीं चलेगा.

ध्यान रखें कि Read Receipts को तब तक बंद ही रहने दें, जब तक वह स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप गायब न हो जाए. अगर आपने इसे उससे पहले ऑन कर दिया, तो आपका नाम व्यूअर लिस्ट में दिख जाएगा.

दूसरा तरीका: Airplane Mode का यूज करें
    सबसे पहले WhatsApp खोलें और कुछ सेकंड रुकें, ताकि स्टेटस अपने आप लोड हो जाए.
    इसके बाद फोन में Airplane Mode ऑन कर दें और मोबाइल डेटा या Wi-Fi बंद कर दें.
    अब जिस व्यक्ति का स्टेटस देखना है, उसे खोलकर आराम से देख लें.
    स्टेटस देखने के बाद WhatsApp को पूरी तरह बंद कर दें.
    फिर Airplane Mode ऑफ करके इंटरनेट दोबारा चालू कर लें.

ध्यान रखें कि यह तरीका तभी काम करता है जब स्टेटस देखने के बाद आप WhatsApp को पूरी तरह बंद कर दें और उसके बाद ही इंटरनेट चालू करें.

तीसरा तरीका: एंड्रॉयड फोन में फाइल मैनेजर का यूज करें
अगर आप WhatsApp स्टेटस बिना खोले देखना चाहते हैं, तो एंड्रॉयड फोन में एक आसान ट्रिक है. दरअसल, स्टेटस की फोटो कुछ समय के लिए फोन के एक छिपे हुए फोल्डर में सेव हो जाती है.

    सबसे पहले अपने फोन में Files या File Manager ऐप खोलें.
    फिर ऐप की सेटिंग्स में जाएं.
    वहां Show hidden files या छिपी हुई फाइलें दिखाने वाला ऑप्शन ऑन करें.
    इसके बाद इस रास्ते पर जाएं: Internal Storage > WhatsApp > Media > Statuses
    यहां आपको स्टेटस की फोटो सीधे दिख जाएंगी, जिन्हें आप बिना WhatsApp खोले देख सकते हैं.

ध्यान रखें, यह तरीका ज्यादातर सिर्फ फोटो वाले स्टेटस पर काम करता है, वीडियो स्टेटस हर बार यहां नहीं मिलते.

More From Author

तरबूज कांड पर बढ़ा हड़कंप, मौत के मामले में भोपाल तक सक्रिय हुई एजेंसियां

छुट्टियों में भी जारी रहेगा न्यायिक कामकाज, बिलासपुर हाईकोर्ट में वेकेशन बेंच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.