वानखेड़े में भिड़ंत: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। ऐसे में वह इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी। MI को इस सीजन 4 मुकाबलों में जीत मिली है। 9 मैच में टीम ने हार का सामना किया है। RR ने 7 मैच में जीत और 6 में हार झेली है।

दोनों टीमों के बीच कांटे की रही है टक्कर
IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान MI को 16 मैच में जीत मिली है। RR ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में RR को 27 रन से जीत मिली थी। पिछले सीजन दोनों के बीच हुए एकमात्र मैच को MI ने 100 रन से अपने नाम किया था।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR
RR को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे। वैभव सूर्यवंशी से एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। वह इम्पकैट प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं। संभावित एकादश: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है MI
MI को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
MI: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत और अल्लाह गजनफर। RR: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई और रियान पराग।

कैसा है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज?
वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। दूसरी ओर एक गेंदबाज के नजरिये से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है।

ऐसा रहेगा मुंबई का मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, 24 मई को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
रिकेल्टन ने पिछले 8 मुकाबलों में 193.14 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं। तिलक के बल्ले से पिछले 10 मैच में 151.17 की स्ट्राइक रेट से 322 रन निकले हैं। वैभव ने पिछले 10 मैचों में 45.7 की औसत से 457 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में गजनफर ने पिछले 8 मैच में 9.12 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए हैं। आर्चर ने पिछले 10 मैचों में 9.61 की इकॉनमी से 15 विकेट अपने नाम किए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
MI और RR के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 24 मई को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

More From Author

राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत बड़ी पहल, जैसलमेर की आर्टिफिशियल झील का जल्द होगा उद्घाटन

यूपी में रोजगार और कौशल विकास पर फोकस, मुख्यमंत्री ने श्रम योजनाओं की व्यापक समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.