बिना तंदूर घर पर बनाएं होटल जैसी सॉफ्ट नान, वो भी प्रेशर कुकर में

 कई बार अचानक रोज की रोटी-पराठा छोड़ बटर नान खाने का मन कर जाता है, लेकिन इतना समय नहीं होता कि होटल जाया जाए. इसके साथ ही घर पर बनाने का सोचना भी मुश्किल लगता है. दरअसल, जरूरी नहीं होता कि सबके घरों में नान बनाने के लिए तंदूर या ओवन मौजूद हो. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. आप अपने घर में मौजूद प्रेशर कुकर में ही सॉफ्ट-सॉफ्ट, फूली हुई और होटल जैसी तंदूरी नान आसानी से बना सकते हैं. जी हां, जिस प्रेशर कुकर में आप आज तक सिर्फ सब्जी और दाल बनाते आए हैं आप उसमें नान भी बना सकते हैंय सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें यीस्ट की भी जरूरत नहीं पड़ती और न ही ज्यादा झंझट होता है.

ये न केवल देखने में बिल्कुल होटल जैसी लगती है, बल्कि इसका भी लाजवाब होता है. अगर आप भी अपने परिवार को घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा खाना खिलाना चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.

नान बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
500 ग्राम मैदा
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
आधा कप दही
1 बड़ा चम्मच चीनी
4 बड़े चम्मच तेल
जरूरत अनुसार गुनगुना पानी

ऊपर से लगाने के लिए
    बटर या घी
    कलौंजी
    सफेद तिल
    बारीक कटा हरा धनिया

बनाने का तरीका:
एक बड़े बर्तन में मैदा डालें. अब इसमें नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और चीनी मिलाएं. इसके बाद दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें.

2. जब आटा तैयार हो जाए, तो उसके ऊपर थोड़ा तेल लगाकर ढक दें और करीब 2 घंटे के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें. इससे आटा अच्छे से फूल जाएगा और नान ज्यादा सॉफ्ट बनेंगीं.

3. नान बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर का ढक्कन और सीटी अलग कर दें. अब कुकर को गैस पर उल्टा रखकर धीमी आंच पर अच्छी तरह गर्म करें.

4. इसके बाद आटे की लोई बनाकर उसे हल्का लंबा या गोल आकार में बेल लें. चाहें तो ऊपर से कलौंजी या तिल भी लगा सकते हैं. ऐसे करने से नान बिल्कुल होटल जैसी लगेगी. इसके बाद नान की एक तरफ हल्का पानी लगाएं.

5. अब पानी वाली साइड को कुकर की अंदर की दीवार पर चिपका दें. कुछ ही सेकंड में नान फूलने लगेगा और उस पर हल्के भूरे दाग दिखाई देने लगेंगे. जब नान अच्छी तरह सिक जाए, तो चिमटे की मदद से निकाल लें.

ऐसे बढ़ाएं नान का स्वाद
अगर आप नान को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो गर्मागर्म नान पर तुरंत बटर या घी लगाएं. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डाल दें. अगर आपको लहसुन नान पसंद है, तो उस पर बारीक कटा लहसुन और धनिया भी डाल सकते हैं. इससे स्वाद और भी शानदार हो जाएगा.

इन बातों का रखें खास ध्यान
नान बनाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कुकर अच्छी तरह गर्म होना चाहिए, तभी नान तंदूर जैसी बनेगी.
नान को ज्यादा देर तक कुकर में न छोड़ें, वरना वो जल सकती है.
आटा जितना सॉफ्ट होगा, नान उतनी ही मुलायम बनेगी.
चाहें तो नान में चीज या लहसुन की स्टफिंग भी कर सकते हैं.

More From Author

15 दिन में शिकायत निस्तारण के निर्देश, सीएम योगी ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी

गर्मियों में टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं एलोवेरा और मिल्क पाउडर फेस पैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.