घमंडी लोगों से निपटने के लिए चाणक्य नीति के 7 असरदार तरीके

 क्या आपने कभी अपनी जिंदगी में ऐसे इंसान को देखा है, जो खुद को सबसे बड़ा समझता है? जो हर बात में खुद को सही मानता है, जो दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को ऊंचा समझता है और जिसे लगता है कि उसके बिना दुनिया रुक जाएगी? ऑफिस हो, दोस्ती हो या परिवार, ऐसे लोग हर जगह मिल जाते हैं.

इन सबमें सबसे दुख की बात ये है कि हम में से ज्यादातर लोग ऐसे घमंडी इंसानों से डर जाते हैं और चुप हो जाते हैं. खुद को छोटा समझने लगते हैं, धीरे-धीरे हमारा आत्मविश्वास टूटने लगता है और हम अपने ऊपर शक करने लगते हैं. लेकिन, आज हम आपको चाणक्य की ऐसी रणनीति से परिचित करवाएंगे, जो आसानी से दुश्मन को मात दे सकती है. अगर तुम्हारी जिंदगी में भी कोई ऐसा इंसान है, जो तुम्हें दबाने की कोशिश करता है, जो तुम्हारी वैल्यू नहीं करता तो चाणक्य के ये सभी मूल मंत्र सीख लो.

बहस मत करो (Don't Argue)
चाणक्य नीति के मुताबिक, घमंडी इंसान से बहस करना यानी अपनी हार खुद तय करना. वो गलत होकर भी खुद को सही साबित करने में पूरी ताकत लगा देता है. ऐसे में चाणक्य कहते हैं कि अहंकारी व्यक्ति से बहस करना अपने ही नुकसान करता है. इसलिए याद रखो कि उसे शब्दों से नहीं, रिजल्ट से हराओ. बस चुप रहो, काम करो और वक्त को बोलने दो.

नजरअंदाज करें (Ignore Enemy)
घमंडी इंसान की सबसे बड़ी ताकत है, उसपर लोगों का ध्यान. ना तारीफ, ना विरोध, ना बहस, बस शांत रहकर उसे इग्नोर करों. जब उसे लगेगा कि उसके होने या ना होने से तुम्हें फर्क नहीं पड़ रहा है तो वहीं से उसका घमंड टूटना शुरू हो जाएगा.

सवालों का आईना दिखाओ
सीधे मत बोलो कि तुम गलत हो, ऐसे में वो तुरंत डिफेंस में आ जाएगा. इसके बजाय सवाल पूछो. ऐसे सवाल, जिनका जवाब देते हुए, वो खुद अपनी सच्चाई के सामने खड़ा हो जाए. याद रखो कि घमंड का इलाज बहस नहीं बल्कि सच्चाई का सामना है.

बाउंड्री बनाओ
घमंडी इंसान को कंट्रोल चाहिए होता है. लेकिन जिस दिन उसे पता चलता है कि तुम उसके कंट्रोल में नहीं हो, उस दिन वो अंदर से टूटने लगता है. अपनी सीमाएं तय करो जैसे, 'यहां तक ठीक है, इसके आगे नहीं.'

खुद से तुलना करो (Comparison)
घमंडी इंसान हमेशा दूसरों से तुलना करता है. तुम मत करो. बस एक सवाल पूछो कि, 'क्या मैं कल से बेहतर हूं?' जब तुम खुद पर फोकस करोगे, वो खुद तुमसे तुलना करने लगेगा और यहीं उसका घमंड टूटेगा.

दूरी बनाओ (Maintain Distance)
जब उसकी बातों से तुम्हें गुस्सा या दुख होने लगे तो समझ लो, वो जीत रहा है. इसलिए, इमोशनल न्यूट्रल बनो. ना उसकी तारीफ तुम्हें ऊपर उठाएगी और ना उसकी आलोचना तुम्हें गिराएगी. जो अपनी भावनाओं को कंट्रोल कर ले, वही हमेशा जीतता है.

उसकी जरूरत मत बनो
घमंडी इंसान इसलिए घमंडी होता है क्योंकि लोग उस पर निर्भर होते हैं. इस निर्भरता को खत्म कर दो. खुद फैसले लो और खुद रास्ते बनाओ, खुद पर खड़े हो जाओ. जब उसे लगेगा कि तुम उसके बिना भी ठीक हो तो वहीं उसका अहंकार खत्म हो जाएगा.

More From Author

भोपाल में आग का तांडव: रेस्टोरेंट से उठीं ऊंची लपटें, रेस्क्यू के लिए तोड़नी पड़ी दीवार

कलयुग का सच या प्रतीक? पुराणों में क्या कहा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.