झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा, चावल-अलसी का मास्क देगा त्वचा को निखार

 बढ़ती उम्र, प्रदूषण और तनाव के कारण चेहरे पर समय से पहले महीन रेखाएं (Fine Lines) और झुर्रियां नजर आने लगती हैं. ऐसे में त्वचा का लचीलापन कम हो जाता है और स्किन ढीली पड़ने लगती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपनी त्वचा को फिर से जवां, कसावदार और गुलाबी निखार से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो एक सही स्किन केयर आपके रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा होना चाहिए. रात के समय हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है, इसलिए इस दौरान सही पोषण मिलने से त्वचा तेजी से रिकवर होती है.

चावल और अलसी का मास्क करेगा कमाल
हमारी त्वचा धूप, धूल और प्रदूषण से लड़ती है. ऐसे में अगर आप रेगुलर चावल और अलसी से बना मास्क या क्रीम अपने चेहरे पर यूज करते हैं तो इसके एक्टिव इंग्रीडिएंट्स त्वचा की गहरी परतों में जाकर ढीली हो चुकी कोशिकाओं में कसाव लाते हैं और महीन रेखाओं को धीरे-धीरे कम करते हैं.

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी गर्म करें. फिर इसमें चावल का आटा डालें.

इसके बाद अलसी के बीज मिलाएं और सभी को अच्छी तरह उबालें.

चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर या फेस वॉश से अच्छी तरह साफ करें.

इसके बाद चेहरे पर ये मास्क ठंडा करके लगाएं.

मास्क जब सूख जाए तो हल्का पानी लेकर अपने चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में हल्के हाथों से मसाज करें.

नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर कुछ ही हफ्तों में त्वचा टाइट होने लगती है और चेहरे पर गुलाबी चमक दिखाई देने लगती है.

More From Author

‘तुम देना साथ मेरा है’ अपडेट: अपराजिता और ललित आमने-सामने, बढ़ा ड्रामा

टेनिस में बड़ा बदलाव: विंबलडन का प्राइज मनी बढ़ा, खिलाड़ियों की हिस्सेदारी पर बहस तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.