महिला एफआईएच नेशंस कप: उरुग्वे पर रोमांचक जीत, ग्रुप टॉपर बनकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

नई दिल्ली
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एफआईएच नेशंस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने अंतिम पूल मुकाबले में उरुग्वे को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और खिताब की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया। मैच की सबसे बड़ी स्टार रहीं दीपिका जिन्होंने 2 गोल दागकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चुनौतीपूर्ण रही भारत की शुरुआत
पहले क्वार्टर में टीम इंडिया को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 13वें मिनट में गोल दागा और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शुरुआती गोल के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया। लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और लगातार आक्रमण जारी रखा।

दूसरे क्वार्टर में भारत को बराबरी करने का मौका मिला। टीम की प्रमुख फॉरवर्ड दीपिका ने शानदार फिनिश के साथ 24वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस गोल ने भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया और टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी।

तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा
तीसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त हासिल कर ली। दीपिका सोरेंग ने 43वें मिनट में बेहतरीन मूव को गोल में बदलते हुए टीम को 2-1 से आगे कर दिया। भारतीय टीम इसके बाद लगातार दबाव बनाती रही और उरुग्वे को ज्यादा मौके नहीं दिए। हालांकि चौथे और अंतिम क्वार्टर में मुकाबला फिर रोमांचक हो गया। उरुग्वे की ओर से विलार मैनुएला ने 55वें मिनट में गेद को गोल पोस्ट में डालकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है।

1 मिनट में दीपिका ने बदला खेल
भारत की स्टार खिलाड़ी दीपिका ने एक बार फिर कमाल दिखाया। उरुग्वे के बराबरी के गोल के महज एक मिनट बाद दीपिका ने शानदार गोल दागकर भारत को 3-2 की बढ़त दिला दी। अंतिम मिनटों में भारतीय टीम ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया और उरुग्वे को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। निर्धारित समय समाप्त होने तक भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप चरण का समापन शीर्ष स्थान पर किया। टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और अब उसकी नजरें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी।

 

More From Author

चंबा में मौत बनकर आई खाई, बोलेरो दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 भाइयों सहित 7 लोगों की जान गई

भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश, 20-25 जून के बीच मानसून की दस्तक के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.