खाटूश्याम भक्तों को झटका, मंदिर के कपाट बंद; दर्शन शुरू होने की तारीख आई सामने

जयपुर 

विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भक्तों के लिए जरूरी सूचना है। अगर आप बाबा श्याम के दरबार में उनके दर्शन के लिए जाने वाले हैं तो पहले यह खबर जान लें। क्योंकि बाबा श्याम का मंदिर उनके भक्तों के लिए बंद रहने वाला है, इसके बारे में श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सूचना जारी की है। जानकारी के अनुसार बाबा श्याम के विशेष श्रृंगार और पूजा के चलते मंदिर को 18 जून 2026 की रात 10 बजे से अगले 19 घंटों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान भक्तों को बाबा के अस्थाई रूप से दर्शन नहीं मिल पाएंगे।

मंदिर की परंपरा के तहत अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक और श्रृंगार किया जाता है। यह अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा के बीच बाबा के मस्तक पर चंदन का विशेष तिलक लगाया जाता है। इस प्रक्रिया के पूरा होने में करीब 8-10 घंटे लग जाते हैं।

कब और कितने बजे खुलेगा मंदिर:
कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने मंदिर खुलने के समय की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट 19 जून 2026 को शाम 5 बजे खोल दिए जाएंगे। इसके बाद फिर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि किसी भी परेशानी या असुविधा से बचने के लिए मंदिर खुलने और बंद होने के समय का ध्यान रखें और मंदिर बंद रहने तक दर्शन के लिए नहीं पहुंचे।

जानिए कौन हैं बाबा श्याम:
खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित है। यह मंदिर महाभारत के एक महत्वपूर्ण पात्र बर्बरीक को समर्पित है। बाबा श्याम को ‘हारे का सहारा’ भी कहा जाता है। इन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत युद्ध के समय भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की सेना की ओर से लड़ने के लिए मैदान में उतरे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण रूप धारण करके उनसे शीश का दान मांगा था। बर्बरीक ने बिना सोच-विचार किए अपना शीश दान कर दिया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि उन्हें कलियुग में उनके नाम ‘श्याम’ से जाना जाएगा। मान्यता है कि खाटू स्थित बाबा श्याम के मंदिर में हाजिरी लगाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

More From Author

जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण का प्रदेशव्यापी अभियान : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’

शुक्र ग्रह का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.