हाथरस दौरे से पहले सलेमपुर में जनसभा स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर फोकस

हाथरस
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को हाथरस आ रहे हैं। वह हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की खबर पाकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनकी जनसभा कराने के लिए प्रशासन ने सभास्थल के लिए जगह चिन्हित कर ली है।
मुख्यमंत्री के हाथरस आने की पुष्टि डीएम अतुल वत्स ने की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 23 जून को हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका विस्तृत कार्यक्रम एक-दो दिन में प्रशासन को मिलने की उम्मीद है।

जनसभा के लिए स्थान तलाश रहा प्रशासन
डीएम ने बताया कि जनसभा के लिए संभावित जनसभा स्थल की तलाश प्रशासन कर रहा है। सलेमपुर के पास जनसभा कराने को लेकर प्रशासन विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री के आने की खबर से पुलिस और प्रशासन में खलबली मची है। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक भी ले सकते हैं। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विकास कार्यों की बुकलेट बनाना भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का अभी तक कार्यक्रम जनसभा का है। प्रशासन को उनके विस्तृत कार्यक्रम का इंतजार है।

डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
शुक्रवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीवनाथ सिन्हा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनसभा के प्रस्तावित स्थल सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, हेलीपैड, वीआईपी मूवमेंट और आम जनता के बैठने की व्यवस्था को लेकर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कड़े सुरक्षा घेरे की रूपरेखा की तैयार
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के इलाकों में कड़े सुरक्षा घेरे की रूपरेखा तैयार की। मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पूरी ताकत से जुट गए हैं।

 

More From Author

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों को मिली 490 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि

RICEM की पहल: मैराथन के जरिए दिया स्वच्छता और सहकारिता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.