लौकी मूंग दाल खिचड़ी: सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, जानिए आसान रेसिपी

 जब भी कुछ हल्का और हेल्दी खाने की बात आती है तो सबसे पहले खिचड़ी का नाम याद आता है. आपने अब तक कई तरह की खिचड़ी खाई होगी लेकिन क्या कभी लौकी मूंग दाल खिचड़ी ट्राई की है. लौकी मूंग दाल खिचड़ी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. इसमें मौजूद मूंग दाल प्रोटीन का बेहतर सोर्स है, जबकि लौकी फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. वहीं, चावल शरीर को एनर्जी देते हैं.

यही वजह है कि यह खिचड़ी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक बेहतरीन मील मानी जाती है. जिन लोगों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं आती, उनके लिए यह खिचड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि लौकी मूंग दाल की खिचड़ी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

लौकी मूंग दाल खिचड़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप चावल (भिगोए हुए)
1/2 कप हरी मूंग दाल
1 कप लौकी (कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2-3 काली मिर्च
2-3 लौंग
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
2 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच जीरा

लौकी मूंग दाल खिचड़ी बनाते कैसे हैं?
    लौकी मूंग दाल खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें और उन्हें कुछ मिनट के लिए भिगोकर रख दें. अब प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, काली मिर्च, लौंग और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें.
    इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. फिर टमाटर और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मिलाएं. अब इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें.
    जब टमाटर नरम हो जाए तो इसमें मूंग दाल, लौकी और भीगे हुए चावल डाल दें. अब 2 कप पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम गैस पर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं.
    प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोलें और खिचड़ी को हल्के हाथों से चला लें. अगर खिचड़ी ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार पतली कर सकते हैं. तैयार खिचड़ी को दही, पापड़ या अचार के साथ गरमागरम परोसें.

खिचड़ी को और हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
तेल कम इस्तेमाल करें ताकि खिचड़ी हल्की और लो-फैट रहे.
गाजर, मटर, पालक या बीन्स जैसी सब्जियां मिलाकर न्यूट्रिशन बढ़ा सकते हैं.
साबुत हरी मूंग दाल का इस्तेमाल करने से फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है.
नमक कम रखें और स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक, जीरा और हरा धनिया का उपयोग करें.
खिचड़ी को दही के साथ परोसें, इससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

More From Author

महाभारत की वो वीरांगनाएं, जिनकी शक्तियां इतिहास के पन्नों में छिप गईं

उद्धव ठाकरे की बढ़ी मुश्किलें, 20 विधायकों पर खतरा; आज करेंगे बड़ी बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.