बिग बॉस के अंदर क्या होता है? दिव्या अग्रवाल ने इंटीमेसी और कैमरों को लेकर किया बड़ा खुलासा

मुंबई 
'बिग बॉस' का घर हमेशा से ही अपने विवादों, लड़ाइयों और अनसुने रहस्यों के लिए दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा है. हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि आखिर चौबीसों घंटे कैमरों की निगरानी में रहने वाले इस घर के अंदर असल में क्या-क्या होता है. अब इस रियलिटी शो से जुड़े कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले और दिलचस्प राज खोले हैं 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल ने। 

हाल ही में 'Shaardulogy' के पॉडकास्ट में शामिल हुईं दिव्या ने शो को लेकर फैली अफवाहों से लेकर घर के अंदर मिलने वाली शराब, सिगरेट और कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. दिव्या ने बेहद बेबाकी से उन सवालों के जवाब दिए हैं, जो अक्सर लोग शो के खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं। 

केचअप और कॉफी जैसी चीजें हैं लग्जरी
पॉडकास्ट के दौरान दिव्या ने घर के अंदर के राशन और खाने-पीने के कड़े नियमों पर बात की. उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में कॉफी और टोमैटो केचअप जैसी मामूली चीजें भी एक बड़ा लग्जरी आइटम होती हैं, जो आसानी से कंटेस्टेंट्स को नहीं मिलतीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि केचअप न मिलने पर वो खुद ही जुगाड़ से थोड़ा-बहुत बना लेती थीं. हालांकि, राशन पर इतनी पाबंदी के बावजूद सिगरेट को लेकर मेकर्स काफी नरम रहते हैं। 

दिव्या के मुताबिक, सिगरेट कोई लग्जरी आइटम नहीं है, वो कंटेस्टेंट्स को लगातार मिलती रहती है. यहां तक कि सुबह-सुबह कंटेस्टेंट्स से बकायदा पूछा जाता है कि उन्हें कौन से ब्रांड की सिगरेट चाहिए और उनकी पसंद का ब्रांड उन्हें अंदर पहुंचा दिया जाता है। 

क्या घर के अंदर सच में मिलती है शराब?
शो से बाहर आने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि क्या वीकेंड का वार या पार्टियों में कंटेस्टेंट्स को शराब परोसी जाती है? दिव्या ने इस राज से भी पर्दा उठाया और साफ किया कि लोगों को लगता है कि अंदर दारू मिलती होगी, लेकिन असलियत यह है कि बिग बॉस के घर के अंदर किसी को भी शराब या अल्कोहल नहीं दिया जाता. यह महज एक अफवाह है और लोग शो से निकलने के बाद उनसे यह सवाल सबसे ज्यादा पूछते हैं। 

बाथरूम में होता है 'बहुत कुछ' 
बातचीत के दौरान जब घर के अंदर की प्राइवेसी और कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्तों पर बात हुई, तो दिव्या ने बेहद हैरान करने वाली बात कही. उनसे पूछा गया कि क्या लोग यह भी पूछते हैं कि अंदर सेक्स होता है क्या? इस पर दिव्या ने हंसते हुए हामी भरी और एक बड़ा इशारा करते हुए कहा कि कैमरे के सामने भले ही कुछ न दिखे, लेकिन अंदर बहुत कुछ होता है। 

इस बात को आगे बढ़ाते हुए शार्दूल पंडित ने कहा, 'होता तो बहुत कुछ है लेकिन बाथरूम के अंदर'. इसके अलावा दिव्या ने हंसते हुए यह भी बताया कि लोग उनसे इतने अजीब सवाल पूछते हैं कि एक बार तो किसी ने उनसे यह तक पूछ लिया था कि क्या घर के अंदर वैक्सिंग करने वाली लड़कियां आती हैं? जबकि ऐसा कुछ नहीं होता। 

 

More From Author

महिला टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की राह में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चुनौती

हरमनप्रीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 200 T20I मैच खेलने का कारनामा, रोहित-कोहली भी रह गए पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.