यूपी BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री समेत 46 नामों का ऐलान

लखनऊ
 यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा 46 मंत्री, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी इसी टीम के साथ 2027 के रण में उतरेंगे। 

सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, रमेश सिंह, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, नीरज सिंह समेत 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसमें प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसी महिला नेताओं को भी जगह मिली है. रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा, अनिल यादव समेत 46 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। 

क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभार
पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र विनोद राय को सौंपी गई है. मोर्चों में रोहित मिश्रा युवा मोर्चा, प्रकाश पाल पिछड़ा मोर्चा, देवेन्द्र सिंह किसान मोर्चा, अशोक रावत अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। 

दिनेश प्रताप मुख्य प्रवक्ता
वहीं दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। 

जातिगत समीकरणों को साधने की बड़ी कोशिश
पार्टी के इस नए संगठनात्मक फेरबदल के पीछे उत्तर प्रदेश के जटिल जातिगत समीकरणों और सोशल इंजीनियरिंग को पूरी तरह साधने का एक बड़ा प्रयास साफ दिखाई दे रहा है. विशेष रूप से प्रियंका रावत जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर बीजेपी नेतृत्व ने उन वर्गों पर फोकस किया है जो लंबे वक्त से दलित वर्ग का कुशल नेतृत्व करते आए हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत बढ़त मिल सके। 

शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व में संगठन संभाल रहे संजय राय पर दोबारा बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी है.उनके साथ ही धाकड़ विधायक राजेश चौधरी को भी नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर सांगठनिक काम सौंपा गया है। 

रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी
वहीं, युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और आगामी रणनीति को धार देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि युवाओं के साथ-साथ सभी जातिगत समीकरणों को मैदानी स्तर पर पूरी तरह साधा जा सके। 

यहां पर देखें पूरी लिस्ट

क्रम संख्या नाम पद / क्षेत्र / मोर्चा
1 सुरेश राणा उपाध्यक्ष
2 सत्यपाल सैनी उपाध्यक्ष
3 ब्रज बहादुर उपाध्यक्ष
4 डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष
5 मोहित बेनीवाल उपाध्यक्ष
6 देवेश कोरी उपाध्यक्ष
7 प्रियंका रावत उपाध्यक्ष
8 दुर्विजय शाक्य उपाध्यक्ष
9 रमेश सिंह उपाध्यक्ष
10 नीरज सिंह उपाध्यक्ष
11 अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष
12 पूजा पाल उपाध्यक्ष
13 शंकर गिरी उपाध्यक्ष
14 कामेश्वर सिंह उपाध्यक्ष
15 डॉ कृतिका अग्रवाल उपाध्यक्ष
16 सुरेश मौर्य उपाध्यक्ष
17 राजेश यादव उपाध्यक्ष
18 कृष्ण बिहारी राय उपाध्यक्ष
19 आलोक गुप्ता उपाध्यक्ष
20 रामप्रताप सिंह चौहान महामंत्री
21 गीता शाक्य महामंत्री
22 अभिजात मिश्रा महामंत्री
23 उपेंद्र रावत महामंत्री
24 संजय राय महामंत्री
25 शंकर लोधी महामंत्री
26 दिलीप पटेल महामंत्री
27 राजेश चौधरी महामंत्री
28 विजय शिवहरे मंत्री
29 बसंत त्यागी मंत्री
30 शिवभूषण सिंह मंत्री
31 सहजानंद राय मंत्री
32 अंकुर शर्मा मंत्री
33 अनिल यादव मंत्री
34 अवधेश श्रीवास्तव मंत्री
35 विजय राजभर मंत्री
36 प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा मंत्री
37 किरण लोधी निषाद मंत्री
38 राकेश बिंद मंत्री
39 संचिता सिंह चौहान (लुनिया) मंत्री
40 रजनी पांडेय मंत्री
41 राहुल वाल्मीकि मंत्री
42 महामेधा नागर मंत्री
43 दीपमाला संतोषी मंत्री
44 सुहासिनी जायसवाल मंत्री
45 यतेंद्र शर्मा मंत्री
46 आकांक्षा सोनकर मंत्री
47 नबाब सिंह नागर क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)
48 पूरन लाल लोधी क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)
49 राम किशोर साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)
50 अवधेश द्विवेदी क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)
51 अशोक चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)
52 विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)
53 भारत दीक्षित कार्यालय मंत्री
54 अतुल अवस्थी कार्यालय सह-मंत्री
55 लक्ष्मण सिंह कार्यालय सह-मंत्री
56 दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता
57 मनीष दीक्षित प्रदेश मीडिया संयोजक
58 हिमांशु राज पंडित प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
59 रोहित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)
60 प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा)
61 देवेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)
62 अशोक रावत प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)
63 सरोज कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)
64 विद्याभूषण गोंड प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)

More From Author

महतारी वंदन योजना की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द खुलेगा आवेदन पोर्टल: मंत्री राजवाड़े

राहुल गांधी ने जताया खेद, कहा- मेरे बयान का संबंध शिवराज और कार्तिकेय से नहीं था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.