Yogurt-Onion Curry Ready in 10 Minutes: A Light and Cooling Recipe for Summer

गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और लू के कारण कुछ भारी या मसालेदार खाने का मन नहीं करता, तब कुछ ऐसा चाहिए होता है जो लाइट हो, झटपट बने और पेट को ठंडक भी दे. ऐसे में राजस्थान और मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र की पारंपरिक 'दही-प्याज की सब्जी' एक बेहतरीन ऑप्शन है. इन राज्यों में गर्मियों के दिनों में प्याज और दही का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है, क्योंकि ये दोनों ही चीजें शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखती हैं.

अगर आज आपके घर में कोई हरी सब्जी नहीं है, तो फिक्र मत कीजिए. घर में मौजूद बेसिक चीजों से आप यह लाजवाब सब्जी सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

दही-प्याज की सब्जी के लिए सामग्री

    प्याज: 3-4 (मीडियम साइज, लंबे या चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)
    दही: 1 कप (ज्यादा खट्टा न हो, अच्छे से फेंटा हुआ)
    हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
    अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
    राई और जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
    कलौंजी और सौंफ: 1/4 छोटा चम्मच (राजस्थानी ट्विस्ट के लिए)
    मसाले: हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक (स्वादानुसार)
    कसूरी मेथी और हरा धनिया: गार्निशिंग के लिए
    तेल/घी: 2 बड़े चम्मच

सब्जी बनाने का तरीका
    एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. गर्म होने पर इसमें राई, जीरा, सौंफ और कलौंजी का तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें.
    अब कड़ाही में कटे हुए प्याज डालें. ध्यान रहे, प्याज को बहुत ज्यादा नहीं गलाना है, बस उसका कच्चापन दूर होने तक (हल्का गुलाबी होने तक) ही भूनें ताकि सब्जी में प्याज का क्रंच बना रहे.
    प्याज भूनने के बाद आंच को धीमा करें और इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. मसालों को प्याज के साथ 1 मिनट के लिए अच्छे से पका लें.
    अब गैस को बिल्कुल धीमा कर दें या बंद कर दें. इसके बाद फेंटा हुआ दही कढ़ाई में डालें और लगातार चलाते रहें.
    अगर आप चलाना छोड़ देंगे या तेज आंच पर दही डालेंगे, तो दही फट सकता है.
     जब दही मसालों के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए, तो धीमी आंच पर 1-2 मिनट उबाल आने तक पकाएं.
    सब्जी के तेल छोड़ने पर ऊपर से कसूरी मेथी को हाथों से क्रश करके डालें और बारीक कटा हरा धनिया मिक्स करें. आपकी गर्मा-गर्म, मखमली दही-प्याज की सब्जी तैयार है.

 

More From Author

मध्य प्रदेश में बाघों की मौत पर बड़ा खुलासा, हाईकोर्ट में NTCA ने माना- शिकार भी है बड़ी वजह

स्मार्टफोन को हर हफ्ते रीस्टार्ट करना क्यों है जरूरी, जानिए इसके बड़े फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.