Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

मेष राशि- जोखिम से उभर चुके हैं, यात्रा का योग बनेगा, प्रेम संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा और धनागमन का समय है, आप निवेश करें शुभ होगा, भाग्य साथ देगा आपका। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना, लाल वस्तु में मतलब लाल कलर का वस्त्र वगैरह आप धारण कर सकते हैं, इसके लिए शुभ होगा आपको।

वृषभ राशि- थोड़ा बचकर पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, चोट-चपेट लग सकता है, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम की स्थिति आपकी काफी आपके करियर में योगदान दे रहा है और नए प्रेम के लिए यह शुभ अवसर कहा जाएगा, संतान की स्थिति अच्छी है और किसी भी सरकारी फंड में पैसा आपको लगाना शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति बहुत शुभ है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है, धनार्जन का समय कहा जाएगा, वाणी सधी हुई है, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है, अच्छी स्थिति है, तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति अच्छी है और बस थोड़ा सा शारीरिक छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी, शत्रु एक्टिव रहेंगे, प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा, निवेश अभी करना उचित नहीं होगा, मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- भावनाओं पे काबू रखना पड़ेगा, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम, तू-तू मैं-मैं का संकेत है। नए रिलेशनशिप में अभी जाना है तो थोड़ा रुकिए। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। निवेश करना अभी उचित नहीं होगा, क्योंकि धन भाव का स्वामी द्वादश भाव में आ गए हैं तो थोड़ा सा रुकिए। चने की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा सा शांतचित्त होकर चीजों को निपटाइएगा। और सीने में भारीपन संभव है, कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। अभी भूमि, भवन, वाहन में निवेश करना आपके लिए शुभ होगा। लाल वस्तु का दान करना- कोई फल-फूल या अनाज लाल कलर का, आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग दिख रहा है। स्वास्थ्य काफी सुधार की तरफ। प्रेम संतान अभी मध्यम बना हुआ है। व्यापार आपका बहुत बढ़िया बना हुआ है, कोई प्रॉब्लम नहीं। और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त माहौल बना हुआ है, तो आप निवेश कर सकते हैं। चने की दाल दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे में बढ़ोतरी होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी निवेश करना शुभ नहीं होगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। और नया प्रेम हो या पुराना प्रेम हो, इन दोनों कंडीशन में आप सही चल रहे हैं। अगर कहीं भी आपने डेटिंग शुरू करी है और निर्णय लेना है, तो पॉजिटिव निर्णय लीजिए, पॉजिटिव होगा। पीला वस्त्र धारण करना या पीले कलर का कुछ भी पास में रखना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है। व्यापार भी आपका अच्छा है, किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है। ओवरऑल स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम इन दिनों चल रही है, लेकिन आज का दिन बड़ा अच्छा रहेगा, कोई परेशानी नहीं है। किसी भी तरीके का नीले कलर की कोई वस्तु दान करना या नीला कपड़ा इत्यादि या लौह निर्मित कोई वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। निवेश नहीं करना है, धन हानि के संकेत हैं। प्रेम संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। काली जी को कोई भी सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। निवेश करना शुभकारी होगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है, व्यापार आपका अच्छा है। गणेश जी को कोई भी हरा वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

मीन राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान सुधर चुका है, व्यापार भी अच्छा है और निवेश थोड़ा रुक करके करिए या किसी भी सरकारी फंड में कुछ भी निवेश करना आपके लिए उचित होगा या जो फंड सरकार से मिलता-जुलता है, उसमें आपको निवेश करना उचित होगा। पीली वस्तु पास रखना या पीला वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

More From Author

कबीर जयंती महोत्सव में CM साय का संबोधन, कहा- कबीर साहब की वाणी ने मेरे जीवन को दिशा दी

लंदन में भारतीय जुड़वां बहनों का कमाल, 3 साल की उम्र में बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.