आम का हलवा रेसिपी: देसी घी और सूजी से बनाएं स्वादिष्ट मैंगो डेजर्ट

अगर आप आम खाना पसंद करते हैं और इससे कुछ अलग व टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इस बार आम का हलवा जरूर ट्राई करें. आम का हलवा स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. पके हुए आम का मीठा स्वाद, देसी घी की खुशबू, सूजी का मुलायम टेक्सचर और ड्राई फ्रूट्स का हल्का क्रंच मिलकर इसे बेहद टेस्टी मिठाई बना देते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर मौजूद कुछ चीजों से बहुत ही कम समय में तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि आम का हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह कैसे बनता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कटोरी सूजी
1 कटोरी आम का पल्प
1 कटोरी दूध
देसी घी – 1 कटोरी
स्वादानुसार चीनी
2-3 टेबलस्पून कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
1 टीस्पून इलायची पाउडर
10-12 केसर के धागे
2-3 बूंद मैंगो एसेंस (ऑप्शनल)

आम का हलवा बनाएं कैसे ?

  • सबसे पहले मीठे और पके हुए आम का चुनाव करें. आम को धोकर उसका छिलका उतार लें और उसका पल्प निकालकर अलग रख दें.
  • अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए, तो उसमें सूजी डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • इसके बाद कड़ाही में आम का पल्प डालें और सूजी के साथ अच्छी तरह मिला लें. कुछ मिनट तक पकाने के बाद इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. फिर कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में मिश्रण को चलाते रहें, ताकि वह तले में न लगे.
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें. इस बीच एक छोटी कटोरी दूध में केसर के धागे भिगो दें. फिर इस केसर वाले दूध को हलवे में डालकर मिला लें.
  • अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. अगर आप हलवे का रंग और आम की खुशबू थोड़ा और बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें 2-3 बूंद मैंगो एसेंस भी मिला सकते हैं.
  • अगर हलवा ज्यादा गाढ़ा लगे और सूजी पूरी तरह न पकी हो, तो थोड़ा-सा दूध और डालकर कुछ देर तक पकाएं. जब हलवा अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए और उसमें से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.
  • अब आपका स्वादिष्ट आम का हलवा तैयार है. इसे सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और गर्मागर्म या हल्का ठंडा करके परिवार के साथ इसका आनंद लें.

     

 

More From Author

सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं कई संकेत

WhatsApp हैक कर ठगों की नई चाल! छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव के नाम पर मांगे जा रहे रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.