UP BJP अध्यक्ष ने राम मंदिर विवाद पर दिखाई सख्ती, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी को 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' घटना बताया. उन्होंने कहा कि कहा कि इसमें शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मिर्जापुर के अपने एक दिन के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें यह सुनिश्चित कर रही हैं कि मामले की गहन जांच हो। न्यूज एजेंसी से उन्होंने कहा, "हम इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना मानते हैं और इससे हमें गहरा दुख हुआ है. जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आलोचना पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा, "राहुल गांधी या अखिलेश यादव क्या कहते हैं, यह उनकी बात है. जिन लोगों ने कभी भगवान राम की परवाह नहीं की और जिनके शासनकाल में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं, वे अब भगवान राम की बात कर रहे हैं. देश की जनता उन्हें अच्छी तरह समझती है। 

विपक्ष द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच पर सवाल उठाए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की आदत है। 

उन्होंने कहा, "वे चुनाव आयोग और अदालतों पर भी सवाल उठाते हैं. SIT की जांच चल रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले दिन में, चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बीजेपी कार्यालय जाने से पहले विंध्याचल में विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी, जिसने राम मंदिर के निर्माण का श्रेय लिया था, उसे मंदिर में दान की कथित हेराफेरी की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए, तो चौधरी ने कहा कि मंदिर के निर्माण के बाद एक ट्रस्ट का गठन किया गया था और वही इसके कामकाज की देखरेख के लिए जिम्मेदार है। 

उन्होंने कहा, "ट्रस्ट स्वतंत्र रूप से काम करता है और सरकार से उसका कोई संबंध नहीं है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सबसे कड़ी सजा मिलेगी। 

इस सवाल पर कि क्या दान की चोरी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है, चौधरी ने कहा कि पार्टी को इस घटना से दुख हुआ है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी। 

उन्होंने कहा, "हम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे और उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। 

More From Author

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM के आदेश पर डिजिटल होगा प्रमोशन सिस्टम, विभागों को अपलोड करनी होगी पूरी जानकारी

एमी अवॉर्ड्स 2026: ‘द पिट’ को मिले सबसे ज्यादा नामांकन, प्रियंका की फिल्म भी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.