CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, अयोध्या में हनुमानगढ़ी का जिक्र कर सपा-कांग्रेस को घेरा

 अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज जो आस्था की बात करते हैं, याद करिए इन लोगों ने पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था, सोचिए क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा पाएगा, क्या कोई सरकारी करवा पाएगी?

सीएम योगी ने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया गया था, ये पाप कांग्रेस और सपा ने किया था. लेकिन अब तीनों लोकों से सुंदर अयोध्या नगरी बन चुकी है. कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले नेपथ्य में चले गए हैं। 

बता दें कि सीएम शुक्रवार को अयोध्या में में ₹432 करोड़ से अधिक की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से हुंकार भरी. कई मुद्दों पर अपने ही अंदाज में बात कही। 

सीएम ने कहा कि मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं. नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है. आज वह अयोध्या में दिखाई देता है. प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है। 

कोई सोचा होगा कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे. एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे. आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है। 

इस दौरान उन्होंने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग आस्था और रामभक्ति की बातें करते हैं, वही कभी हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम करते थे। यह आस्था के साथ खिलवाड़ था। उन्होंने सवाल किया, "क्या कोई सरकार दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि जो काम वे नहीं कर पाए, वो भाजपा सरकार ने कर दिखाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और निषादराज गुह के नाम पर रैन बसेरा बनने से आपत्ति है. योगी ने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस ने श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन स्थल को वक्फ के नाम पर कब्जा करवाने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में बाधा डालने और रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों के बावजूद आज डबल इंजन की सरकार में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। 

हनुमानगढ़ी में ऐसा कराना सपा और कांग्रेस का पाप था, जिसे प्रदेश की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हाल के विवादों का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग आस्था के मुद्दों पर केवल राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा सरकार ने अयोध्या के विकास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का काम किया है। जिन लोगों ने वर्षों तक राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से वंचित रही। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों ने न तो यहां के धार्मिक महत्व का सम्मान किया और न ही बुनियादी विकास पर ध्यान दिया। पहले सरयू नदी प्रदूषित रहती थी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव था और अयोध्या की पहचान उपेक्षा से जुड़ी हुई थी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसकी तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

आज अयोध्या महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ चुकी है। आधुनिक सड़कें, बेहतर रेलवे संपर्क, घाटों का सौंदर्यीकरण और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा अयोध्या को नई पहचान दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एयरपोर्ट निर्माण का भी विरोध करती थी और लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती थी, लेकिन आज वही एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों को अयोध्या से जोड़ रहा है। अगर नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो विकास अपने आप होता है। जब प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान का आशीर्वाद मिलता है तो कार्यों में कोई बाधा नहीं आती। डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में वह कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों में संभव नहीं हो सका। आज अयोध्या विकास, विरासत और आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बन रही है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर भगवान राम से जुड़े स्थलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और निषादराज गुह के नाम पर बनाए गए रैन बसेरे तक का विरोध किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज गुह के मिलन स्थल की भूमि को वक्फ के नाम पर कब्जाने की कोशिश भी की गई थी। जनता ने अब विकास और विरासत के मॉडल को स्वीकार किया है। अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां धार्मिक आस्था के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सहायता राशि वितरित की तथा पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। 

More From Author

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा संदेश, बोलीं- IAS बनने से पहले अच्छी मां बनने की तैयारी करें

महिला-बाल विकास और एम्स के मध्य होगा एमओयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.