राजधानी में ट्रैफिक सुधार की पहल, 13 सर्किलों में लगेंगे पक्के बैरियर

लखनऊ
 राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का प्रांतीय निर्माण खंड, 13 सर्किलों में स्थायी बैरियर लगाने जा रहा है। शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं मार्गों पर यातायात संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए अस्थायी बैरियर हटाकर स्थायी बैरियर लगेंगे। इस प्रयास से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ यातायात संचालन में सुधार की उम्मीद है।

पुलिस उपायुक्त, यातायात द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि अस्थायी बैरियर लगाने से बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वहीं प्रांतीय निर्माण खंड एक ने सभी 69 स्थानों पर लगने वाले बैरियर की लंबाई, ऊंचाई और चौड़ाई के हिसाब से एस्टीमेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक से दो माह में इस स्थायी बैरियर को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि स्थायी बैरियर बन जाने से दो पहिया वाहन जो अभी नियमों का पालन नहीं करते हैं, वह मजबूर होकर करेंगे, क्योंकि वाहन सीमेंटेड बैरियर लगने पर नहीं निकल सकेंगे। यह बैरियर 23 फीट से लेकर 288 फीट तक लगाए जाएंगे।

 बनाए जाएंगे लंबाई वाले बैरियर
प्रांतीय निर्माण खंड एक के अभियंता के मुताबिक गोमती नगर सर्किल में जयपुरिया तिराहा से शहीद पथ के पास, आइजीपी चौराहा, किसान बाजार यू टर्न सिनेपाल माल के सामने, मटियारी चौराहा ब्रिज के नीचे, चिनहट चौराहा ब्रिज के नीचे से, कमता तिराहा, कमता ब्रिज के नीचे, श्रीराम टावर, सीएमएस स्कूल हुसैनगंज के सामने, महाराणा प्रताप चौराह के पास अलग-अलग लंबाई के बैरियर बनेंगे।

हजरतगंज सर्किल में ला मार्टिनियर, केडी सिंह स्टेडियम मेट्रो के नीचे, मल्टीलेवल पार्किंग, अटल चौराहा हजरतगंज, विधानसभा के सामने, बर्लिग्टन चौराहा, बादशाहनगर, वायरलेस चौराहा से सीपी आफिस, रहीम नगर चौराहा सहित कई तिराहे व चौराहे हैं।

लोक निर्माण विभाग करेगा काम
इसके अलावा गोसाईगंज क्षेत्र, कैंट क्षेत्र, काकोरी क्षेत्र, कृष्णा नगर क्षेत्र, कैसरबाग सर्किल, चौक सर्किल, गाजीपुर सर्किल, अलीगंज सर्किल, महानगर सर्किल, मोहनलालगंज सर्किल के चौराहों व सड़कों पर स्थायी बैरियर लगाने का काम लोक निर्माण विभाग करेगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार के लिए यातायात पुलिस की ओर से स्थायी बैरियर लगाने के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। राजधानी के 13 सर्किलों में 69 चौराहों, तिराहों व मार्गों पर स्थायी बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए एस्टीमेट की प्रकिया चल रही है। जल्द ही काम भी चौराहों पर दिखेगा। -सत्येन्द्र नाथ, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय निर्माण खंड एक

 

More From Author

इंडिया-ए का नेपाल दौरा तय, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे ऑर्गेनिक उत्पाद: विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.