विगत दो दिनों में 61लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एवं वाहन जब्त

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के पूर्व अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध प्रदेशभर में सघन एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के शुभारंभ से पहले ही पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विगत दो दिनों में विभिन्न जिलों से लगभग 61लाख 77 हजार रुपयेमूल्य के मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एवं वाहन जब्त किए हैं तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश पुलिस का उद्देश्य केवल नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि तस्करी के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए प्रदेश में नशामुक्त वातावरण तैयार करना भी है। इसी उद्देश्य से अभियान प्रारंभ होने से पूर्व प्रदेशभर में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।

नीमच

जिलेके जीरन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम एवं 30 किलोग्राम डोडाचूराबरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपयेहै। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इंदौर

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 12 लाख रूपए की एमडी ड्रग्स एवं ब्राउन शुगर जब्त कर दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। थाना हीरानगर पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 6.30 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 1 लाख रूपए) बरामद की। वहीं थाना खजराना पुलिस ने मंदसौर निवासी एक तस्कर को 110 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 11 लाख रूपए से अधिक) के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नरसिंहपुर

पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र के तिंदनी रोड नहर के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 1 लाख रूपए) एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर स्मैक के स्रोत तथा इससे जुड़े तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

शिवपुरी

जिलेके पोहरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 261 ग्राम गांजाजब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 22 हजार रुपयेहै।

सिंगरौली

बरगवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 722 शीशी (72.2 लीटर) प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान लगभग 21 लाख 55 हजार रूपए की नशीली दवा एवं वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों और गिरोहों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

More From Author

मुख्यमंत्री ने तुपकी चलाकर दी भगवान जगन्नाथ को प्रतीकात्मक सलामी

3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.