टॉम हॉलैंड ताज होटल के टाटा सुइट में ठहरे, किराया जानकर चौंकेंगे

 नई दिल्ली
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हॉलैंड इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन के लिए यहां आए हैं। अपने दौरे के दौरान वह मुंबई के मशहूर ताज महल पैलेस होटल में रुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता होटल की सबसे आलीशान जगहों में से एक टाटा सुइट में ठहरे हैं। इसका 24 घंटे का किराया काफी ज्यादा है।

टाटा सुइट में क्या है खास?
टाटा सुइट बेहद लग्जरी जगह है। यह किसी होटल रूम जैसा नहीं है, बल्कि यह किसी अपार्टमेंट जैसा लगता है। इसमें कई सुविधाएं मौजूद हैं। यह सुइट अपनी अलग शैली, एंटीक फर्नीचर और अलग तरह की विरासत के लिए जाना जाता है।
बताया जाता है कि इसका किराया सीजन और उपलब्धता के हिसाब से लगभग 7 से 12 लाख रुपये तक होता है।

क्या हैं सुविधाएं?
टाटा सुइट में दो बेडरूम, बड़ा लिविंग एरिया, डाइनिंग रूम, 15 लोगों के साथ मीटिंग करने का कमरा, एक निजी ऑफिस, लाउंज, स्पा, निजी जिम, बटलर पैंट्री और अलग से बेडरूम जोड़ने की सुविधा है।

पहले भी भारत आ चुके टॉम हॉलैंड
टॉम हॉलैंड की अपकमिंग फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज होने वाली है। अभिनेता इसकी स्क्रीनिंग के लिए शुक्रवार को भारत पहुंचे। उन्हें मुंबई के कालिना एयरपोर्ट से निकलते और ताज महल पैलेस जाते हुए देखा गया। टॉम हॉलैंड दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले वह साल 2023 में भारत आए थे।

ग्लोबल प्रमोशनल टूर में शामिल मुंबई
टॉम हॉलैंड के साथ फिल्म 'द ओडिसी' के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन और निर्माता एम्मा थॉमस भारत पहुंचे हैं। ये सभी फिल्म के ग्लोबल प्रमोशनल टूर पर निकले हैं। इनके टूर में लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क के साथ मुंबई भी शामिल है।
यह पहला मौका है जब क्रिस्टोफर नोलन की किसी फिल्म का भारत में खास प्रीमियर हो रहा है।

कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'?
‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म है, जो होमर की क्लासिक कहानी पर आधारित है। इसमें ओडीसियस की ट्रोजन वॉर के बाद घर लौटने की 10 साल लंबी यात्रा को दिखाया गया है।
फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के अलावा जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, इलियट पेज, मिया गोथ, जॉन लेगुइजामो और ट्रैविस स्कॉट भी नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

More From Author

नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

महिला की बेबसी ने बदल दी जिंदगी, 5 बार UPSC क्रैक कर बने IAS; पत्नी भी निभा रहीं प्रशासनिक जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.