शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे आमिर खान-गौरी स्प्रैट, लौटकर नए घर में होंगे शिफ्ट

मुंबई 

शादी के बाद आमिर खान की जिंदगी में सबकुछ तेजी से बदलता नजर आ रहा है. पहले गौरी स्प्रैट संग नई शुरुआत और अब एक ऐसा फैसला, जिसने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है. चर्चा है कि आमिर अपने नए आशियाने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस रकम चुका चुके हैं. लेकिन असली हैरानी इस घर की कीमत नहीं, बल्कि उसमें रहने वालों की लिस्ट को लेकर है. कहा जा रहा है कि आमिर सिर्फ पत्नी गौरी और उनके बेटे के साथ नहीं, बल्कि अपनी दोनों एक्स के साथ पूरे परिवार को एक ही छत के नीचे लाने की तैयारी में हैं. आखिर क्या है आमिर का यह मेगा फैमिली प्लान और क्यों हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है? आमिर और गौरी का नया और स्थाई घर मुंबई के खार इलाके में बनने जा रहा है, जो किसी महल या 'स्काई विला' से कम नहीं होगा. इसके लिए सुपरस्टार ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम रकम एडवांस के तौर पर दी है. बताया जा रहा है कि फिलहाल दोनों मुंबई के पाली हिल स्थित विलनोमोना बिल्डिंग में किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं. लेकिन उनका स्थायी पता खार के यूनियन पार्क स्थित मरीना अपार्टमेंट्स के रीडेवलपमेंट के बाद बनने वाला हाई-राइज टावर होगा. यह प्रोजेक्ट फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है और इसके 2030 तक तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। 

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। शादी के बाद अब कपल हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। ये एक वर्क ट्रिप भी होने वाली है, जिसमें आमिर के बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन भी साथ रहेंगे।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने-अपने बेटों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रहे हैं। क्विन और आजाद भी ट्रिप का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि आमिर इस यात्रा को अपने काम के साथ-साथ शादी के बाद के हनीमून के रूप में भी प्लान कर रहे हैं। इस दौरान दोनों परिवारों के बच्चों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आमिर भी क्विन के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे।

मेलबर्न की यह यात्रा आमिर और गौरी की निजी रजिस्टर्ड शादी के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हो रही है। दोनों ने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद सादगी से शादी की थी। इस निजी समारोह में केवल करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और उनके बच्चे ही शामिल हुए थे।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होंगे आमिर खान
ऑस्ट्रेलिया में हनीमून के बाद आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में हिस्सा लेंगे। उन्हें फिल्म 'सितारे जमीन पर' में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

रणवीर सिंह-अहान पांडे भी हो सकते हैं मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न ने हाल ही में अपनी नॉमिनेशन लिस्ट जारी की है, जिसमें आमिर के साथ अहान पांडे, भूमन भार्गव दास, दुलकर सलमान, ममूटी, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा भी बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड हैं।

5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से की शादी
61 साल के आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी में चंद करीबी मेहमान शामिल हुए थे। शादी के पेपर्स साइन करने के बाद कपल ने वचन लिए हैं। इस दौरान आमिर ने गौरी के बेशकीमती अंगूठी दी है। ये अंगूठी लग्जरी ब्रांड क्वीन ने तैयार की है, जिसे सिलेक्ट करने में आमिर को 3 महीने लगे। अंगूठी में मेडागास्कर से लाया हुआ रेयर कैबोकॉन कट नेचुरल रूबी स्टोन है। जबकि इसे गोल्ड में बनाया गया है, जिसमें 40 रियल डायमंड हैं।

जल्द ही नए घर में शिफ्ट होंगे आमिर खान
आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है।

आमिर खान का इनसे हैं मुकाबला
इसके साथ ही आमिर खान मेलबर्न में आयोजित होने वाले 17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में शिरकत करेंगे. इस साल फेस्टिवल में आमिर खान को उनकी बेहतरीन फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ (मेल) की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है. इस अवॉर्ड की रेस में आमिर खान का मुकाबला रणवीर सिंह (धुरंधर), ऋषभ शेट्टी (कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1), अहान पांडे, ममूटी और दुलकर सलमान जैसे दिग्गज कलाकारों से होने वाला है. वहीं, फीमेल केटेगरी में रानी मुखर्जी, कीर्ति कुल्हारी, नीना गुप्ता और यामी गौतम जैसी एक्ट्रेसे दावेदारी पेश कर रही हैं। 

कब होगा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन
इस साल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. विजेताओं का चयन ऑस्ट्रेलिया के फिल्म और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े जूरी सदस्य करेंगे. अवॉर्ड समारोह के अलावा फिल्म प्रीमियर, स्पेशल स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन, मास्टरक्लास और कई इंडस्ट्री इवेंट्स भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगे. माना जा रहा है कि यहां शादी के बाद पहली बार आमिर और गौरी एक साथ किसी बड़े इंटरनेशनल रेड कारपेट पर नजर आ सकते हैं। 

More From Author

कांग्रेस ने किया भगवान श्रीराम को मिथक व काल्पनिक साबित करने का कुत्सित प्रयास

स्पेस टेक में भारत की बड़ी तैयारी, SpaceX जैसी रॉकेट इंजन तकनीक विकसित कर रहा भारतीय स्टार्टअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.