रायपुर पुलिस में तबादलों की सूची जारी, तारकेश्वर पटेल और दीपमाला को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर कमिश्नरेट में 3 वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। वहीं, पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने चार निरीक्षकों (TI) के तबादले करते हुए तीन थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) से पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) बनाया गया। दीपमाला कश्यप, जो अब तक बिलासपुर में विशेष शाखा में जिला पुलिस अधीक्षक थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), रायपुर पदस्थ किया गया। अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय, प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी) से पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर की जिम्मेदारी दी गई।

3 थानों में बदले TI
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक आधार पर चार निरीक्षकों का तबादला किया है। सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी के साथ-साथ एसीसीयू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। राजेश कुमार सिंह, जो अब तक यातायात शाखा में थे, उन्हें आजाद चौक थाना प्रभारी बनाया गया। पारस राम पटेल को यातायात शाखा से सरस्वती नगर थाना प्रभारी बनाया गया। नरेंद्र कुमार साहू को यातायात शाखा से गुढ़ियारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

More From Author

भोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0: मुख्यमंत्री बोले- ₹40 हजार करोड़ का निवेश आएगा, 35 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

घर की छत पर ये चीजें रखना माना जाता है अशुभ, जानें वास्तु नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.