अमृत भारत स्टेशन बन रहे, आधुनिक विकास के प्रवेश द्वार : राज्यपाल पटेल

भोपाल 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए रेलवे स्टेशनों के वर्चुअल लोकार्पण के सांची में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में राज्यपाल  मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में गुरूवार को शामिल हुए।

राज्यपाल  पटेल ने कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे के बुनियादी ढाँचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अमृत भारत स्टेशन योजना केवल अवसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है। यह रेलवे स्टेशनों को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, तकनीकी रूप से उन्नत और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने का दूरदर्शी प्रयास है। योजना के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, स्वच्छ, यात्री-अनुकूल और सांस्कृतिक पहचान के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुनर्विकसित स्टेशनों पर नवीन तकनीक, बेहतर यातायात व्यवस्था, सुगम पहुँच, स्वच्छता तथा यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि सांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में विश्वविख्यात बौद्ध स्तूप सहित क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सांची रेलवे स्टेशन को आगामी 40 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। स्टेशन पर विशाल प्रतीक्षालय, उन्नत सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक ट्रेन सूचना एवं कोच गाइडेंस प्रणाली, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएँ तथा चौड़े फुट ओवर ब्रिज जैसी व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यपाल  पटेल ने कहा कि ऐसे आधुनिक स्टेशन विकसित भारत के आत्मविश्वास, प्रगति और नई संभावनाओं के प्रतीक बन रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल  पटेल ने साँची रेलवे स्टेशन की लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास मती सावित्री ठाकुर ने कहा कि सांची विश्व धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित होने से सांची में ट्रेनों का आवागमन तथा पर्यटन विकसित होगा। क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सांची रेलवे स्टेशन नगरवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सांची रेलवे स्टेशन क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन में महत्वपूर्ण योगदान देगा। स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में विधायक  सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष  यशवंत मीणा, कलेक्टर  अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक  आशुतोष गुप्ता सहित अन्य जन प्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

More From Author

आरओ से निकले खराब पानी को बचाने की तकनीक पर होगा शोध, भूगर्भ जल विभाग ने दिखाई रुचि

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.