मेहमानों के लिए मिनटों में तैयार करें लखनऊ स्टाइल दही भल्ला, जानें आसान तरीका

उमस भरे मौसम में दही से बनी चीजें बेहद टेस्टी लगती हैं और जब बात दही भल्ले की हो तो लोग खुशी से झूम उठते हैं. शादी, पार्टी हो या फिर त्योहार हो, उत्तर-भारत में ज्यादातर घरों में दही भल्ले बनाए जाते हैं, मगर दही भल्ले का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में उड़द दाल को घंटों भिगोने, पीसने और फिर भल्ले तलने की लंबा प्रोसेस याद आ जाता है. कई बार लोग इसी प्रोसेस की वजह से दही भल्ला मैन्यू से गायब कर देते हैं, लेकिन अगर आप कम समय में वही स्वाद पाना चाहते हैं, तो सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की यह अनोखी रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है.

इस रेसिपी में उड़द दाल की जगह रसगुल्लों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कुछ ही मिनटों में मुलायम और स्वादिष्ट दही भल्ले तैयार हो जाते हैं. अचानक मेहमान आने पर या त्योहार के मौके पर भी यह रेसिपी एक बेहतरीन ऑप्शन है, क्योंकि इसमें ज्यादा मेहनत और समय नहीं लगता है. अगर आप यह लखनऊ स्टाइल इंस्टेंट दही भल्ला बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें.

दही भल्ले के लिए सामग्री
4-5 स्पंजी सफेद रसगुल्ले
1.5 कप गाढ़ा फ्रेश दही (मीठा-नमकीन)
2 चम्मच चीनी
आधा छोटा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार सादा नमक
1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
इमली और खजूर की मीठी चटनी
हरी धनिया और पुदीने की चटनी
अनार के दाने
थोड़े से काजू और किशमिश

 रसगुल्लों वाले दही भल्ले बनाने की विधि

  • सबसे पहले रसगुल्लों को चाशनी से बाहर निकालें. अब दोनों हाथों के बीच रखकर इन्हें बहुत हल्के से दबाएं ताकि इनकी सारी अतिरिक्त चाशनी बाहर निकल जाए.
  • अब इन निचोड़े हुए रसगुल्लों को सामान्य या थोड़े गुनगुने पानी में एक से दो मिनट के लिए डुबोकर रखे. इससे रसगुल्ले में बची हुई थोड़ी-बहुत मिठास और चाशनी भी निकल जाएगी.
  • एक बाउल में दही लें, उसमें चीनी और थोड़ा सा सादा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह एकदम चिकना और मखमली हो जाए.
  • पानी से रसगुल्लों को निकालें और हल्का निचोड़ लें. एक सर्विंग प्लेट में इन्हें रखें और ऊपर से भरपूर मात्रा में मीठा फेंटा हुआ दही डालें ताकि रसगुल्ले पूरी तरह से दही में डूब जाएं.
  • अब दही के ऊपर इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें. इसके बाद ऊपर से काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें.
  • आखिर में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और अनार के दानों को डालकर गार्निश करें.
  • आप चाहे तो खाने से पहले कुछ समय के लिए फ्रिज में रखकर इसे ठंडा भी कर सकते हैं, क्योंकि ठंडे-ठंडे दही भल्ले खाने में लाजवाब लगते हैं.

 

More From Author

15 जुलाई को अस्त हुए गुरु, इन राशियों को रहना होगा सावधान

अमरूद के पत्ते भी हैं सेहत का खजाना, जानें चाय से लेकर फेस पैक तक इस्तेमाल के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.