सेल्फी का एक पल बना काल, नरसिंहपुर में वॉटरफॉल से लौट रहे 6 दोस्तों की हाईवा की टक्कर से मौत

नरसिंहपुर 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार की देर शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया. इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, 2 ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया. ये सभी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे. लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए। 

पुलिस के मुताबिक, सभी दोस्त हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतकों के नाम राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21), जयपाल सिंह लोधी (30), आकाश सिंह लोधी (24) और नीरज सिंह लोधी (25) बताए गए हैं. सभी जबलपुर के पावला निवासी थे. पुलिस के मुताबिक, सभी दोस्त हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे. शाम करीब 6 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे. इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। 

सड़क से दूर खड़े थे युवक
चश्मदीदों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन कुछ ही सेकेंड में सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मारकर निकल गया. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, तब पता चला. स्थानीय दुकानदार बोले कि युवक सड़क से करीब दो फीट की दूरी पर खड़े थे. फोटो खिंचवाते वक्त हाईवा ने रौंद दिया। 

टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार
एएसपी संदीप भूरिया ने कहा- हाईवा ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया. सुआतला थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। 

सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी युवक सड़क से करीब दो फीट दूर खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आया एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गया और सभी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

चार युवकों की मौत, दो जिंदगी की जंग लड़ रहे
हादसे में जबलपुर के पावला निवासी राजेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21) और जयपाल सिंह लोधी (30) को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। वहीं, आकाश सिंह लोधी (24) और नीरज सिंह लोधी (25) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी अरविंद पटेल ने बताया कि वह अपनी दुकान में थे। अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े थे और हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय दुकानदार दीपक पटेल ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही युवकों ने अपनी स्कॉर्पियो उनकी दुकान के पास खड़ी की थी। सभी हंसी-मजाक करते हुए फोटो और सेल्फी ले रहे थे। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही सातधारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वाहन किस कंपनी या मालिक का है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

हाईवे पर सेल्फी और तेज रफ्तार का खतरनाक सबक
इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही और सड़क किनारे रुककर फोटो-सेल्फी लेने के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है। रविवार की पिकनिक कुछ ही सेकेंड में मातम में बदल गई। चार परिवारों ने अपने बेटों को खो दिया, जबकि दो युवक अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा है और लोग घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

सड़क से करीब दो फीट की दूरी पर खड़े थे युवक
चश्मदीद अरविंद पटेल ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन कुछ ही सेकेंड में सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मारकर निकल गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, तब पता चला।

स्थानीय दुकानदार दीपक पटेल बोले कि युवक सड़क से करीब दो फीट की दूरी पर खड़े थे। फोटो खिंचवाते वक्त हाईवा ने रौंद दिया।

टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार
ASP संदीप भूरिया ने कहा- हाईवा ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। सुआतला थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

More From Author

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर बढ़ा तनाव, प्रशासन ने चिता आंदोलन हटाया, प्रभावितों का अनशन अब भी जारी

अनुपयोगी जमीन से समृद्धि की नई कहानी, धमतरी की महिलाओं ने औषधीय खेती से रचा नया मॉडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.