बेटी का एडमिशन कर लौटते समय मातम, समृद्धि हाईवे पर कार हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

वर्धा 
महाराष्ट्र में वर्धा समृद्धि हाइवे पर एक भीषण हादसा हुआ है. वर्धा के पास हाईवे पर एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर के बाद 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. कार और ट्रक में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोगों की गाड़ी जलते हुए ट्रक के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से हर तरफ शोक और सदमे का माहौल है। 

आग लगने से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार जलते हुए ट्रक के नीचे फंस गई, जिससे उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है। 

कैसे हुआ हादसा?
हादसा वर्धा जिले की सीमा में समृद्धि महामार्ग पर हुई. इथेनॉल से भरा एक ट्रक पहले ही दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे पर खड़ा था, जिसके कारण अधिकारियों ने ट्रैफिक का रास्ता बदल दिया था. इसी बीच, पुणे से वर्धा की तरफ जा रही एक कार जोरदार रफ्तार से ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां तुरंत आग की लपटों में घिर गईं. ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को बचने का कोई मौका नहीं मिला, जबकि कार में सवार चार यात्री अंदर ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार चारों लोग वर्धा जिले के सलोद गांव के रहने वाले थे. पीड़ितों में जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो एडमिशन के सिलसिले में पुणे गई थीं, लेकिन वापसी के सफर में इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं. घटना की खबर मिलते ही हाईवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसा इतना भयानक था कि शवों को निकालने के लिए कार को काटकर खोलना पड़ा। 

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, कार सवार चारों मृतक वर्धा जिले के सालोड के निवासी थे. यह परिवार अपनी एक बेटी का पुणे में एडमिशन कराकर वापस घर लौट रहा था. मृतको में एक बेटी भी शामिल है, यह परिवार उसी की जुड़वां बहन को पुणे छोड़ने गया था और दूसरी बेटी के साथ लौटते समय ये हादसा हुआ। 

इस हादसे में जान गंवाने वाले राजेश टिपले की दो जुड़वां बेटियां हैं, जिन पर माता-पिता की जान बसती थी. उनमें से एक बेटी का पुणे में एमबीए में एडमिशन हुआ था. बेटी की जिंदगी के इस अहम पड़ाव की खुशी में शामिल होने और उसे कॉलेज छोड़ने के लिए पूरा परिवार पुणे गया था। 

इस भीषण हादसे में कार ड्राइवर अंकुश राऊत, राजेश टिपले, जाह्नवी टिपले और सुषमा टिपले की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ट्रक ड्राइवर संजय कुमार और क्लीनर समरजीत पाल की भी आग में झुलसकर मौत हो गई. एक ही झटके में दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

More From Author

CM का खिलाड़ियों को बड़ा संदेश: मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में पाइए प्राथमिकता

भाजयुमो का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 15 जिला अध्यक्ष घोषित, ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.