छत्तीसगढ़ में आज अहम दिन, CM साय की विभागीय समीक्षा बैठक, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री पहुंचेंगे

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. वह सुबह मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे.

दोपहर बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. जहां वह बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश आएंगे छत्तीसगढ़
रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. वे मुंबई से दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे. उनके दौरे के साथ ही प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा. मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. वहीं बुधवार सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक तथा दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक होगी. इन बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे. माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

More From Author

MP Police को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा विजन, बोले- देश में नंबर-1 बने मध्यप्रदेश पुलिस

गोल रोटी का वास्तु महत्व, जानें सुख-समृद्धि से जुड़ी मान्यताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.