घर पर बनाएं एगलेस नारियल कुकीज, चाय के साथ मिलेगा स्वाद

 चाय या कॉफी के साथ कुरकुरी और मीठी कुकीज खाने का अपना अलग ही मजा है. वैसे तो बाजार में कई तरह की कुकीज आसानी से मिल जाते हैं लेकिन थोड़ी-सी मेहनत से आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर एगलेस नारियल की कुकीज बनाना बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर कुकीज तैयार कर कई दिनों के लिए आसानी से स्टोर कर सकते हैं.

खास बात यह है कि इन कुकीज में अंडे का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए शाकाहारी लोग भी इन्हें बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं. नारियल की हल्की खुशबू और कुरकुरा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे. आइए जानते हैं कि घर पर नारियल कुकीज कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
100 ग्राम मैदा (लगभग 1 कप)
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
100 ग्राम बटर (लगभग आधा कप)
125 ग्राम पिसी हुई चीनी (लगभग 3/4 कप)
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1-2 बड़े चम्मच दूध

नारियल से कुकीज कैसे बनाएं ?
    कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर को एक साथ मिलाकर दो बार छान लें, ताकि दोनों अच्छी तरह मिक्स हो जाएं.
    एक बड़े बाउल में बटर और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें, जब तक यह हल्का और स्मूद मिश्रण न बन जाए.
    अब इसमें मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे.
    इसके बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और सभी चीजों को मिलाकर आटा जैसा मिश्रण तैयार करें.
    अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 1-2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर इसे थोड़ा नरम कर लें.
    बेकिंग ट्रे पर हल्का बटर या घी लगाकर ग्रीस करें.
    अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें, गोल आकार दें और ट्रे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें.
    ओवन को पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें.
    ट्रे को ओवन में रखकर 15 मिनट तक बेक करें.
    इसके बाद कुकीज को चेक करें. अगर बीच से हल्की सुनहरी और किनारों से हल्की ब्राउन हो गई हैं तो इन्हें बाहर निकाल लें.
    अगर जरूरत लगे तो 3-5 मिनट और बेक करें.
    कुकीज को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर ट्रे से निकालकर एयरटाइट डिब्बे में भर लें. इससे ये कई दिनों तक कुरकुरी बनी रहेंगी और जब भी मन करे, चाय या कॉफी के साथ इनका आनंद ले सकते हैं.

 

More From Author

NEET में 18 बेटियों ने रचा इतिहास, आधुनिक शिक्षा और निःशुल्क कोचिंग की सफलता बनी मिसाल

सावन में शिवजी को लगाएं घर की बनी हलवाई स्टाइल कलाकंद का भोग, ये है आसान रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.