छत्तीसगढ़ भाजपा ने 2028 चुनाव की शुरू की तैयारी, कोर ग्रुप बैठक में संगठन और अभियान पर मंथन

रायपुर.

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की ओर से दिए गए पुराने कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श किया। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी संगठन में कसावट लाने को लेकर भी रायशुमारी की गई। कोर ग्रुप की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, हमारे हर माह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाती है।

इस बार की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी शामिल थे। इस बैठक में पिछले दिए गए कार्यों की समीक्षा और आने वाले कार्यों की रणनीति तैयार की गई है। पिछले कार्यक्रमों के पदाधिकारी और प्रभारियों से जानकारी ली गई है। बैठक में कई कार्यों की नई जिम्मेदारी भी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, कल हमारे मोर्चा प्रकोष्ठ की भी बैठक बुलाई गई है। इसी क्रम में आने वाले समय में जिले के पदाधिकारियों की बैठक, मंडल, शक्ति केंद्र और फिर मन की बात के साथ बूथ स्थर तक की बैठक आयोजित की जाती है।

अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी कांग्रेस
राहुल गांधी और विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास मुद्दा पीआर कार्य रह नहीं गया है। कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो चुका है। कांग्रेस का किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर विश्वास नहीं है। पूरे देश में गलत वातावरण बनाना चाहती है। आप सदन की स्थिति देखिए, सदन बाधित कर दे रहे हैं, लेकिन देश की जनता इसे बहुत अच्छे से जानती है और देख भी रही है। कांग्रेस अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी।

More From Author

मध्य प्रदेश में मानसून हुआ स्ट्रॉन्ग! 35+ जिलों में बारिश, 15 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

घरेलू क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव, अब जानबूझकर नो-बॉल डालना पड़ेगा भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.