आगामी सिंहस्थ-2028 सहित भविष्य की कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा आवश्यकताओं को मिलेगी मजबूती

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश पुलिस को अधिक सक्षम, आधुनिक एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पुलिस विभाग में 9,662 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय आगामी सिंहस्थ-2028, बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण, साइबर अपराधों की चुनौतियों तथा भविष्य की कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा पुलिस विभाग से रिक्त पदों का विस्तृत प्रस्ताव प्राप्त किए जाने के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित निर्णय लेते हुए भर्ती को स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय प्रदेश में पुलिस बल को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नागरिकों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय मध्यप्रदेश पुलिस की क्षमता वृद्धि की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे कानून-व्यवस्था प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, सामुदायिक पुलिसिंग तथा आगामी सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल आयोजन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई भर्ती से पुलिस बल को नई ऊर्जा प्राप्त होगी तथा आमजन को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग द्वारा भर्ती संबंधी चार पृथक आदेश जारी किए गए हैं। स्वीकृत पदों में आरक्षक (GD) के 7,500 पद, आरक्षक (चालक) के 1,000 पद, शीघ्रलेखक (सूबेदार अ) के 135 पद, सउनि (अ.) के 520 पद, सूबेदार के 81 पद, उनि (जिला बल) के 312 पद, उनि (विसबल) के 69 पद, उनि (QD) के 4 पद, उनि (अंगुलिचिन्ह) के 22 पद, उनि (आयुध) के 10 पद तथा उनि (फोटो) के 9 पद स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार आरक्षक संवर्ग के 8,500 पद, शीघ्रलेखक/सउनि संवर्ग के 655 पद तथा सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग के 507 पद, अर्थात कुल 9,662 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा संपादित की जाएगी। भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन की तिथियाँ, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पद्धति, चयन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का उल्लेख रहेगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

More From Author

कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, प्लास्टिक पर सख्ती और सफाई की निगरानी

डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.