योगी ने मैनपुरी से भरी हुंकार, 682 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

मैनपुरी
आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 682 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था और पहचान का मोहताज था। लेकिन पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की टॉप-3 में शामिल हो गई है। इस दौरान सीएम योगी ने अपराधियों को सीधी चेतावनी दी और सपा प्रमुख पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, सरकार के मुखिया ने अपना और अपने परिवार का पेट भरा, समाजवादी पार्टी के गुंडों ने महिलाओं, व्यापारियों का जीना मुश्किल कर दिया था, लेकिन उन्होंने अपराधियों की जगह जेल या जहन्नुम तय कर दी है। जो भी माफिया सिर उठाएगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि जो लोग दोपहर 12 बजे तक सोते थे, 2 बजे तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाते थे और 7 बजे महफिल सजा लेते थे उन लोगों ने प्रदेश को लूटकर परिवार का खजाना भरा है। उनकी सरकार में नौकरी निकलती थी तो वसूली शुरू हो जाती थी। लेकिन अब मैनपुरी का नौजवान सीना ठोककर बिना वसूली के नियुक्ति पत्र लेने आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी और इटावा को विकसित करना होगा, तभी प्रदेश और देश विकसित होगा। उन्होंने कहा कि अब जन्माष्टमी और कांवड़ यात्राओं को कोई नहीं रोकता, जबकि सपा सरकार धार्मिक आयोजनों को रोकती थी। सपा के लोगों को शंख, घंटा, केसरिया वस्त्र पहनने वालों से जातीय दुश्मनी थी। सरकारी खजाने से कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई जाती थी लेकिन अब मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है।

समाजवादी पार्टी की सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करती
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करती थी। कन्नौज के मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब का नाम हटा दिया। बांटने वाले लोग हितैषी नहीं हो सकते। समाज और देश के इन दुश्मनों ने साजिशें शुरू कर दी हैं। जाति के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। अब उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश बन गया है। उन्होंने सरकार में आते ही जीरो टालरेंस पर जोर दिया। संगठित अपराध की कमर तोड़ने के निर्देश दे रखे हैं। कह दिया है कि जो भी माफिया सिर उठाएगा उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी।

भारत विरोधी षड्यंत्रों के खिलाफ शिक्षक समाज को खड़ा होना पड़ेगा
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और उच्च शिक्षण संस्थानों का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि यदि देश के भीतर विरोधी ताकतें षड्यंत्र रचकर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करें, तो ऐसे प्रयासों के खिलाफ शिक्षक समाज को मजबूती से खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा, 'भारतीय परंपरा में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च रहा है। चाहे वह शासकीय व्यवस्था का हिस्सा रहे हों या गुरुकुल परंपरा का, गुरु का महत्व सदैव सर्वोपरि रहा है।' गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कहा, 'जिन लोगों को भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती, वे किसी न किसी रूप में समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास करते हैं।'

More From Author

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण बना विकास और समृद्धि का आधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.