मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हुए डॉ.निलेश वास्तव, समाजसेवा एवं उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान

भोपाल

समाजसेवा, जनकल्याण एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए निलेश वास्तव को प्रतिष्ठित संस्था द्वारा मानद उपाधि (डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया। 

सामाजिक सेवा के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ निलेश वास्तव को डॉक्टरेट इन सोशल वर्क (Honoris Causa) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया यह सम्मान नई दिल्ली स्थित मोजैक सैंडोज बैंकेट हाल में आयोजित भव्य अवॉर्ड समारोह में IHREO, दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया संस्था के निदेशक मंडल एवं मूल्यांकन बोर्ड द्वारा किए गए मूल्यांकन उपरांत डॉ निलेश वास्तव को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया यह संस्था समाज सेवा, मानाधिकार,शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों सम्मानित करती है समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट ऋचा सूद एवं तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजय भाटिया ने डॉ निलेश वास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भी समारोह में उपस्थित रही इस सम्मान के साथ ही उनके समर्थकों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

डॉ.निलेश वास्तव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक कार्य किए हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पित दृष्टिकोण ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

मानद डॉक्टरेट किसी व्यक्ति के उत्कृष्ट कार्यों, समाज के प्रति समर्पण और विशेष उपलब्धियों को सम्मानित करने का प्रतीक माना जाता है। डॉ.निलेश वास्तव को यह सम्मान मिलना उनके वर्षों के परिश्रम, सेवा भावना और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।
इस अवसर पर अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्धजनों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल डॉ.निलेश वास्तव की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए गर्व का विषय है जो समाजहित के कार्यों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ.वास्तव भविष्य में भी समाज और राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे तथा अपने कार्यों से नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। विभिन्न स्थानों पर उनके सम्मान में बधाई संदेश जारी किए गए और अनेक लोगों ने इसे समाजसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

डॉ.निलेश वास्तव ने इस सम्मान के लिए सम्मान प्रदान करने वाली संस्था, अपने परिवार, सहयोगियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी समाजसेवा, जनहित और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ योगदान देते रहेंगे।

मानद डॉक्टरेट से सम्मानित होने पर क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है और लोगों का मानना है कि डॉ.निलेश वास्तव की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा युवाओं को सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने की दिशा में प्रेरित करेगी।

More From Author

बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को विश्वस्तरीय संरक्षण एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.